फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: PML-N और MQM-P का मिलकर आम चुनाव लड़ने का एलान, नवाज शरीफ से मिला पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 07 Nov 2023 04:33 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) और मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) ने मंगलवार को घोषणा की कि वे आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव एक साथ लड़ेंगे।
विज्ञापन
नवाज शरीफ, शहबाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) और मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) ने मंगलवार को घोषणा की कि वे आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव एक साथ लड़ेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

'जिओ न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटनाक्रम पार्टी के मॉडल टाउन सचिवालय (लाहौर) में पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ के साथ एमक्यूएम-पी के एक प्रतिनिधिमंडल की बैठक के बाद हुआ है।

सोमवार को पीएमएल-एन और पीपीपी (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी) के शीर्ष नेताओं ने घोषणा की थी कि वे देश की बेहतरी के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। यह एलान तब किया गया था जब पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बीच फोन पर बातचीत हुई और राजनीतिक स्थिति व अन्य चीजों पर चर्चा हुई। 

एमक्यूएम-पी ने सोमवार को घोषणा की कि पीएमएल-एन नेता और पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनके नेता खालिद मकबूल सिद्दीकी से संपर्क किया और उन्हें नवाज शरीफ से मिलने के लिए आमंत्रित किया। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) द्वारा पिछले सप्ताह आम चुनाव के लिए आठ फरवरी की तारीख का एलान किए जाने के बाद देश में राजनीतिक प्रचार में तेजी आई है।  
विज्ञापन

पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज चार साल के आत्म-निर्वासन के बाद लंदन से 21 अक्तूबर को वापस लौटे। इसके अलावा, शरीफ परिवार ने अलग से राजनीतिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं और लाहौर में पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें