फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बडे़ भाई नवाज शरीफ से मिलने लंदन पहुंचे पीएम शहबाज, नए सेना प्रमुख की नियुक्ति पर होगी चर्चा

Thu, 10 Nov 2022 03:44 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

यह पहली बार नहीं है जब शहबाज ने मार्गदर्शन लेने के लिए अपने बड़े भाई की ओर रुख किया है। इस साल अप्रैल में सत्ता में आने के बाद से यह उनके भाई की तीसरी यात्रा है।
विज्ञापन
Pakistan: Nawaz sharif and Shahbaz Sharif (file photo) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने बड़े भाई और पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ से लंदन में मुलाकात की है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच इस महीने के अंत में नए सेना प्रमुख की नियुक्ति पर चर्चा हुई। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार शहबाज ने मिस्र में कॉप 27 (COP27) जलवायु सम्मेलन से ब्रिटिश राजधानी पहुंचे और लंदन में अपने बड़े भाई नवाज के पास निजी विमान से निजी यात्रा पर गए। 61 वर्षीय पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा 29 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।

विज्ञापन


निजी विमान से निजी दौरे पर लंदन पहुंचे शहबाज 
प्रधानमंत्री के यात्रा कार्यक्रम को राज्य के सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने एक ट्वीट में साझा किया, जहां उन्होंने लिखा, कॉप-27 सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ एक निजी उड़ान से लंदन के लिए रवाना हुए। यह पहली बार नहीं है जब शहबाज ने मार्गदर्शन लेने के लिए अपने बड़े भाई की ओर रुख किया है। इस साल अप्रैल में सत्ता में आने के बाद से यह उनके भाई की तीसरी यात्रा है। इससे पहले वह सितंबर में दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अपने भाई से मिलने गए थे, तब भी बताया गया था कि उन्होंने नए सेना प्रमुख की नियुक्ति पर चर्चा की थी।

इमरान खान के मुद्दे पर भी चर्चा की उम्मीद 
उस यात्रा के बाद इशाक डार को वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसे देश की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए एक हताश कदम माना गया था। शहबाज शरीफ के विपक्षी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के लंबे मार्च के मुद्दे पर भी चर्चा करने की उम्मीद है, जो पार्टी के अध्यक्ष इमरान पर एक जानलेवा हमले के मद्देनजर रैली के निलंबन के बाद आज (गुरुवार) फिर से शुरू होने की संभावना है। इमरान खान पिछले हफ्ते वजीराबाद में थे।
विज्ञापन


डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बीच अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस मुद्दे को उठाया कि प्रधानमंत्री शरीफ अपने बड़े भाई के साथ अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति पर आधिकारिक गोपनीयता कानून का उल्लंघन कर रहे हैं और अपनी शपथ का उल्लंघन कर रहे हैं। नवाज शरीफ नवंबर 2019 से लंदन में रह रहे हैं, जब उन्हें इलाज के लिए वहां जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वे वापस नहीं लौटे। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार सेवा की है और कम से कम चार सेना प्रमुख नियुक्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें