फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी के अहिंसा का दर्शन दुनिया में एक विवेकपूर्ण सलाह बना हुआ है: सिंगापुर के प्रधानमंत्री

Sat, 28 Sep 2019 06:03 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग - फोटो : twitter
विज्ञापन
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग ने कहा है कि महात्मा गांधी के अहिंसा का दर्शन दुनिया में एक विवेकपूर्ण सलाह बना हुआ है जहां मतभेद बहुत बढ़े-चढ़े रूप में सामने आते हैं और लोग जल्दी नाराज हो जाते हैं। सिंगापुर पिछले साल से गांधी का 150 वीं जयंती वर्ष मना रहा है। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून मे क्लफोर्ड पीयर में महात्मा गांधी की पट्टिका का अनावरण किया था। ली जब इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले तब उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


उन्होंने न्यूयार्क में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, यदि हम गांधी के संदेशों को अपने हृदय से जोड़ते हैं तब हमें मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के प्रयास करने चाहिए, अन्य के विचारों को समझना चाहिए और न तो भावनाएं भड़कानी चाहिए और न ही रूख सख्त करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा, ऐसा करते हुए हमें एक दूसरे के प्रति परस्पर समझ, सहिष्णुता एवं सम्मान पैदा करना चाहिए। ली ने गांधी मेमोरियल हॉल का उल्लेख किया जिसे तब स्थानीय भारतीयों ने एक लाख सिंगापुरी डॉलर जुटाकर बनाया था। वहां एक कांस्य प्रतिमा है जिसे 25 अप्रैल, 1953 को व्यापारी सेठ जी उत्तराम ने दान में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्यत्र ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में महात्मा गांधी की तीन आवक्ष प्रतिमा और एक पूर्ण प्रतिमा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें