इस्राइल और हमास के बीच पिछले 12 दिनों से युद्ध जारी है, जिसमें करीब 4000 लोगों की मौत हो गई। इस बीच मंगलवार को गाजा के अस्पताल में विस्फोट हो गया, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। इस्राइल के प्रधानमंत्री का कहना है कि इस हमले का जिम्मेदार हमास है। उन्होंने कहा कि यह हमास आंतकियों ने ही गाजा के अस्पताल में रॉकेट से हमला किया था। वहीं, फलस्तीन और हमास का आरोप है कि इस्राइली सेना ने अस्पताल में रॉकेट हमला किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा- हमने नहीं किया हमला
इजरायली प्रधान मंत्री नेतन्याहू के प्रवक्ता ताल हेनरिक ने कहा कि इस्राइली सेना अस्पतालों को निशाना नहीं बनाती। हम सिर्फ और सिर्फ हमास के आतंकियों के बिलों, हथियार भंडार और उनके ठिकानों पर ही हमले कर रहे हैं।
हमारा लक्ष्य हमास को हराना नहीं है
पीएमओ के प्रवक्ता इलोन लेवी ने कहा कि इस्राइल हमास के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर रही है। इस बार पिछले बार की युद्ध की तुलना में एकदम अलग है। इस बार हमारा लक्ष्य हमास को हराना नहीं है। बल्कि, हमास को नष्ट करना है, जिससे इसके बाद कभी भी कोई भी मानवता के खिलाफ हमला न कर सके। इस्राइल में हमास ने लोगों के सिर काटे हैं। उन्हें जिंदा जला दिया। खुले आम कत्ल किए। सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया।
अस्पताल हमले में 500 लोगों की मौत
जो बाइडन के साथ अब्बास ने रद्द की बैठक
विदेशी मीडिया के अनुसार, फलस्तीन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति अब्बास जॉर्डन के अम्मान में बुधवार को जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी के साथ शामिल होते। बैठक में जो बाइडन के साथ इस्राइल हमास युद्ध को लेकर चर्चा की जानी थी। लेकिन इस बीच इस्राइल ने गाजा के एक अस्पताल पर हमला कर दिया, जिसमें करीब 500 लोगों की मौत हो गई है, जिस वजह से अब्बास ने बाइडन के साथ बैठक में शामिल होने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया।