फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Kuwait: आतंक के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे भारत-कुवैत, दोनों देशों ने सीमा पार आतंकवाद खत्म करने का किया आह्वान

Mon, 23 Dec 2024 06:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, कुवैत सिटी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में दोनों पक्षों ने सीमा पार आतंकवाद की स्पष्ट रूप से निंदा की और आतंकवाद के वित्तपोषण नेटवर्क और पनाह देने वाले आतंकी ढांचे को खत्म करने का आह्वान किया। बयान में आतंकवादी गतिविधियों को पाकिस्तान के समर्थन का भी जिक्र किया गया।
विज्ञापन
कुवैत के प्रधानमंत्री अल-अहमद अल-सबा ने पीएम मोदी को एयरपोर्ट तक छोड़ा। - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और कुवैत ने रविवार को आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ने व आपस में सहयोग को बढ़ाने पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खाड़ी देश की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच आतंकवाद की चुनौती से निपटने के तरीकों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में दोनों पक्षों ने सीमा पार आतंकवाद की स्पष्ट रूप से निंदा की और आतंकवाद के वित्तपोषण नेटवर्क और पनाह देने वाले आतंकी ढांचे को खत्म करने का आह्वान किया। बयान में आतंकवादी गतिविधियों को पाकिस्तान के समर्थन का भी जिक्र किया गया। बयान में आगे कहा गया कि कैसे आतंकी साइबर स्पेस का उपयोग करके कट्टरपंथ और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

महत्वाकांक्षी निवेश संधि को जल्द अंतिम रूप देने पर सहमति
पीएम मोदी की कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठकों के दौरान महत्वाकांक्षी निवेश संधि को जल्द ही अंतिम रूप देने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों ने ऊर्जा क्षेत्र में मौजूदा क्रेता-विक्रेता संबंध को अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में व्यापक जुड़ाव में बदलने पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


खाड़ी देशों से आठ गुना बढ़ा निवेश
इस बीच, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2013 से सितंबर 2024 के बीच खाड़ी सहयोग परिषद देशों से भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) बढ़कर 24.54 अरब डॉलर से अधिक हो गया है जो अप्रैल 2000 से सितंबर 2013 के बीच इन देशों से आए 3.046 अरब डॉलर के एफडीआई की तुलना में आठ गुना अधिक है।

निवेश के लिए किया आमंत्रित
पीएम मोदी ने कुवैती निवेश प्राधिकरण और अन्य हितधारकों के साथ प्रतिनिधिमंडल को ऊर्जा, रक्षा, चिकित्सा उपकरण, फार्मा और खाद्य पार्कों के क्षेत्रों में नए अवसरों को देखने के लिए भारत आने के लिए आमंत्रित किया। पीएम ने इससे संबंध मजबूत होने की उम्मीद जताई।

कुवैत में योग को बढ़ावा दे रही शेखा अल सबा से मिले प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत में योग को बढ़ावा देने में जुटी शेखा अल सबा समेत कई जाने-माने इंफ्लूएंसर्स से मिले। योग को लेकर बेहद उत्साहित शेखा अल सबा कुवैत में पहले लाइसेंस प्राप्त योग केंद्र दारातमा की संस्थापक हैं। शेखा ध्यान और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देकर भारत-कुवैत के लोगों के बीच संपर्क और गहरा करने में जुटी है।

  • विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक योग और फिटनेस के प्रति शेखा अल सबा का जुनून किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने अपना योग और वेलनेस स्टूडियो स्थापित किया है, जो कुवैत में काफी लोकप्रिय है। प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने योग को युवाओं के बीच और अधिक लोकप्रिय बनाने पर चर्चा की।

जलील से खास रही मुलाकात
पीएम कुवैत हेरिटेज सोसाइटी के अध्यक्ष फहद गाजी अल अब्दुल जलील से भी मिले, जो कुवैत और भारत से संबंधित दुर्लभ पांडुलिपियों और कलाकृतियों के संरक्षण के काम में लगे हैं।

विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें