फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी के बाद अब ह्यूस्टन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Sat, 21 Sep 2019 11:21 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्रैंकफर्ट
विज्ञापन
PM Narendra Modi arrives in Houston - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जर्मनी में आराम करने के बाद शनिवार रात ह्यूस्टन पहुंच गए हैं। हवाईअड्डे पर व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय मामले के निदेशक क्रिस्टोफर ओल्सन ने उनकी अगवानी की। इस मौके पर भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर और यूएस में भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला मौजूद रहे।

विज्ञापन

 


 



बता दें प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार रात अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। वह रविवार को भारतीय समुदाय को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संबोधित करेंगे। इस कार्य्रकम में करीब 50,000 लोग शामिल होंगे।

अमेरिका पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री आज सुबह दो घंटे के लिए जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में रुके। लंबी यात्रा होने की वजह से यहां आराम किया और फिर अमेरिका के लिए उड़ान भरी। फ्रैंकफर्ट में उनका स्वागत जर्मनी में स्थित भारतीय राजदूत मुक्ता तोमर और  महावाणिज्यदूत प्रतिभा पारकर ने किया। 
विज्ञापन

 

अमेरिका में पीएम मोदी का यह तीसरा बड़ा कार्यक्रम होगा। इसके पहले वह अमेरिका में 29 सितंबर 2014 को मेडिसन स्क्वायर और 27 सितंबर 2015 को सिलिकॉन वैली में भी बड़े कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं। 

इस बार 22 सितंबर को ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में वह लोगों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होने की बात कही जा रही है। यहां दोनों देशों के संबंधों, संस्कृति और व्यापार पर बात होगी। 

24 सितंबर को पीएम मोदी की तरफ से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के लिए बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी दिन अमेरिका में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से पीएम मोदी को ग्लोबल पीसमेकर सम्मान से भी नवाजा जाएगा। यह सम्मान सम्मान स्वच्छता के क्षेत्र में उनके द्वारा उठाए गए कदमों के लिए दिया जाएगा।   
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें