फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangkok: PM मोदी बोले, भारत-थाईलैंड सांस्कृतिक और आध्यात्मिक डोर से जुड़े हैं, बढ़ाएंगे रणनीतिक साझेदारी

Thu, 03 Apr 2025 04:12 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत और थाईलैंड के संबंध हमारी गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक डोर से जुड़े हैं। हमने दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है। 
 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और थाईलैंड के बीच सदियों पुराने संबंध हैं। ये संबंध हमारी गहरी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक डोर से जुड़े हैं। हमने भारत-थाईलैंड संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। जिसके बाद उन्होंने शिनावात्रा के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और थाईलैंड के बीच पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग पर जोर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति और इंडो-पैसिफिक विजन में थाईलैंड का विशेष स्थान है। 

डाक टिकट जारी करने के लिए थाई सरकार का आभारी हूं: पीएम मोदी
पीएम मोदी की यात्रा के दौरान थाई सरकार ने 18वीं सदी के 'रामायण' भित्ति चित्रों पर आधारित डाक टिकट जारी किए, जिसके लिए पीएम मोदी ने थाई सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरी यात्रा के दौरान डाक टिकट जारी करने के लिए मैं थाई सरकार का आभारी हूं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi Bangkok Visit Live: पीएम मोदी ने देखा रामायण का थाई संस्करण 'रामकियेन', भारतीय प्रवासियों से भी मिले

भूकंप में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की
इसके अलावा, पीएम मोदी ने 28 मार्च को थाईलैंड में आए भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि मैं भारत के लोगों की तरफ से भूकंप में हुई जनहानि के लिए गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

दिलों और परंपराओं को जोड़ती है रामायण: मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर बैंकॉक पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने रामकियेन (थाई रामायण) का मनमोहक प्रदर्शन देखा। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'एक ऐसा सांस्कृतिक जुड़ाव जो किसी और जैसा नहीं था! थाई रामायण, रामकियेन का एक आकर्षक प्रदर्शन देखा। यह वास्तव में समृद्ध अनुभव था, जिसने भारत और थाईलैंड के बीच साझा सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया।' पीएम मोदी ने आगे कहा कि रामायण वास्तव में एशिया के कई हिस्सों में दिलों और परंपराओं को जोड़ती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi Bangkok Visit: पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने किया स्वागत, थाई रामायण देख हुए गदगद, देखें तस्वीरें

थाईलैंड की यात्रा के बाद श्रीलंका जाएंगे पीएम मोदी
शाम को, पीएम मोदी समुद्रीय सहयोग पर समझौते पर हस्ताक्षर की देखरेख के लिए बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) के नेताओं के साथ शामिल होंगे, जिनमें थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और भूटान के नेता शामिल हैं। थाईलैंड की यात्रा के बाद, पीएम मोदी श्रीलंका जाएंगे, जो नए राष्ट्रपति के चुनाव के बाद उनकी पहली यात्रा होगी। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें