फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-7: मोदी और ट्रंप की आज होगी मुलाकात, कश्मीर पर हो सकती है चर्चा

Mon, 26 Aug 2019 06:44 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मोदी तीन देशों फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन की यात्रा करने के बाद मनामा से यहां पहुंचे
  • शिखर सम्मेलन फ्रांस के समुद्र किनारे बसे मनोरम दृश्यों वाले शहर बिआरित्ज में हो रहा है
  • भारत के इस फैसले पर पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने फिर फ्रांस पहुंचे, जहां वह जैव विविधता, समुद्र, जलवायु परिवर्तन और डिजिटल बदलाव जैसे वैश्विक मुद्दों पर संबोधित करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर बताया, पीएम मोदी सम्मेलन में बतौर विशेष तौर पर बिअरित्ज भागीदार के रूप में होंगे। वह सम्मेलन में चलने वाले दो सत्रों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी ट्वीट कर बताया, पीएम मोदी जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ ही इससे इतर यहां हिस्सा ले रहे वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे। बताया जा रहा है कि जी-7 सम्मेलन से इतर मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कश्मीर के हालात, कारोबारी मुद्दों और साझा हितों से संबंधित मसलों पर चर्चा कर सकते हैं। 

भारत जी-7 का हिस्सा नहीं है, मगर फ्रांस के तटीय शहर बिअरित्ज में 25 से 26 अगस्त तक चलने वाले इस सम्मेलन में खास तौर पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बुलावे पर पीएम मोदी यहां पहुंचे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यह दो नेताओं के बीच व्यक्तिगत तालमेल और भारत को बड़ी आर्थिक शक्ति के तौर पर मान्यता दिए जाने को दर्शाता है।  
विज्ञापन

 


ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने से पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, शिक्षा जैसे अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की।
 

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव से मिले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में जी-7 की बैठक से पहले संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश से मिलकर चर्चा की।
 

प्रधानमंत्री मोदी ने सेनेगल के राष्ट्रपति से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सल से जी7 समिट के दौरान मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने भारत-सेनेगल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा की। 



इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होटल डू प्लैस पहुंचे, जहां जी—7 देशों के नेता ठहरे हुए हैं। यहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां तक कि दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। इस दौरान राष्ट्रपति मैक्रों की पत्नी ब्रिगेट मैक्रों भी मौजूद रहीं।
 

होटल में प्रधानमंत्री मोदी ने जी-7 देशों के नेताओं के साथ डिनर के दौरान अलग-अलग चर्चा की और सामूहिक फोटो भी खिंचवाई।
 
 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री फ्रांस में बिआरित्ज पहुंच गए जहां वह जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। शिखर सम्मेलन के इतर वह वैश्विक नेताओं के साथ अलग से भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। 

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री पर्यावरण, जलवायु, महासागरों और डिजिटल बदलाव पर सत्रों को संबोधित करेंगे। यह शिखर सम्मेलन फ्रांस के समुद्र किनारे बसे मनोरम दृश्यों वाले शहर बिआरित्ज में हो रहा है। 

हालांकि, भारत जी-7 समूह का हिस्सा नहीं है लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने मोदी को व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यह न्यौता दोनों नेताओं के बीच निजी तालमेल को दर्शाता है और साथ ही प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में भारत को स्वीकार करता है।

ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका जी-7 समूह का हिस्सा हैं। जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कश्मीर में स्थिति, व्यापार मुद्दों और परस्पर हितों के आपसी विषयों पर चर्चा करने की संभावना है। 

इस सप्ताह वाशिंगटन में ट्रंप ने कहा था कि जब वह सप्ताहांत जी-7 शिखर सम्मेलन में मोदी से मुलाकात करेंगे तो कश्मीर में स्थिति और भारत-पाक तनाव कम करने पर उनसे चर्चा करेंगे।

जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के भारत के फैसले के बाद उसके और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत के इस फैसले पर पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

भारत-ब्रिटेन के संबंधों को और मजबूती देने पर चर्चा

जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : ANI
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने रविवार को ट्वीट किया कि जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ बैठक हुई। व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा के क्षेत्रों में हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने पर चर्चा हुई।

इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत की शुरूआत में ही प्रधानमंत्री जॉनसन को एशेज श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की शानदार जीत पर बधाई दी। पिछले महीने जॉनसन के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह दोनों नेताओं के बीच होने वाली पहली मुलाकात है। 

जून 2016 में ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से हटने के बारे में वोट के बाद जॉनसन कम ही समय में डेविड कैमरन और टेरीजा मे के बाद तीसरे प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए हैं। इस सप्ताह के शुरू में टेलीफोन पर हुई बातचीत में जॉनसन ने मोदी से कहा था कि जहां तक ब्रिटेन का विचार है तो कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें