ह्यूस्टन में रविवार को हुए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करने के दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र से इतर द्विपक्षीय बैठक करेंगे। महासभा के सभागार में संयुक्त राष्ट्र की आम बहस को ट्रंप के संबोधित करने के बाद मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति स्थानीय समयानुसार अपराह्न सवा 12 बजे (भारतीय समयानुसार रात पौने 10 बजे) संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। भारतीय अधिकारियों ने बैठक के एजेंडे के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि जानकारी के लिए बैठक का इंतजार करना चाहिए।
9.45 बजे रात पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे।
10.45 बजे रात पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र द्वारा राष्ट्राध्यक्षों के लिए लिए आयोजित लंच में शिरकत करेंगे।
25 तारीख के रात एक बजे पीएम मोदी इंडिया पैसिफिक आईलैंड लीडर्स मीटिंग में शामिल होंगे।
सुबह 4 बजे पीएम मोदी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोलकीपर्स ग्लोबल अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया जाएगा।
(ये हैं अमेरिका के स्थानीय समयानुसार)
12:15 बजे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम नरेंद्र मोदी मुलाकात करेंगे।
13:15 बजे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव द्वारा सभी देशों के राष्ट्राध्यकों के लिए आयोजित लंच में हिस्सा लेंगे।
15:30 बजे भारत-प्रशांत द्वीप समूह के नेताओं संग बैठक करेंगे।
18:30 बजे- महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।
20:10 बजे बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के लिए सम्मानित किया जाएगा।