फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्टअप इंडिया के सहारे वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजें वैश्विक कंपनियांः पीएम मोदी

Thu, 26 Sep 2019 10:38 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राउंडटेबल की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक कंपनियों से पोषण और कचरा प्रबंधन जैसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों के वास्ते समाधान तैयार करने के ‘स्टार्टअप इंडिया’ के नवाचार प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समाधान विकसित किए जाने चाहिए, जो पूरे देश में इस्तेमाल हो सकें।
विज्ञापन


20 सेक्टरों के 42 वैश्विक सीईओ और शीर्ष कार्यकारियों की राउंडटेबल की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यटन के विकास, प्लास्टिक की रीसाइक्लिंग और कचरा प्रबंधन की पहल के साथ ही एमएसएमई के कारोबार में विस्तार पर जोर दिया।

पीएमओ ने एक ट्वीट में कहा, ‘न्यूयॉर्क में उद्योग जगत के अग्रणी लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके एजेंडे में भारत में निवेश के अवसरों को भुनाना और भारत व अमेरिका के बीच व्यावसायिक संबंधों को बढ़ावा देना शामिल है।’
विज्ञापन

 



कई सीईओ ने बताई योजना

इस दौरान विभिन्न सीईओ ने भारत को लेकर अपनी संक्षिप्त योजनाओं के बारे में बताया और कौशल विकास, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, समावेशी विकास, हरित ऊर्जा और वित्तीय समावेशन की दिशा में भारत के प्रयासों को लेकर भी कुछ सिफारिशें कीं। सीईओ राउंडटेबल में आईबीएम चेयरमैन गिनी रोमेटी, वालमार्ट के अध्यक्ष डगलस मैकमिलन, कोका-कोला के चेयरमैन जेम्स क्विएंसी, लॉकहीड मार्टिन के सीईओ मैरिलिन ह्युसन सहित कार्यकारी मौजूद रहे।

भारत में करते रहेंगे निवेश: कोका कोला

राउंडटेबल के बाद कोका-कोला के चेयरमैन और सीईओ क्विएंसी ने कहा कि कंपनी के लिए भारत एक बड़ा बाजार है और उसे यहां निवेश करना पसंद है। उन्होंने कहा, ‘भारत हमारे लिए दुनिया का पांचवां सबसे अहम बाजार है और हमें लगता है कि यह जल्द ही तीसरे नंबर पर आने जा रहा है। हम भारत में निवेश करने को लेकर उत्साहित हैं और उनकी कंपनी सरकार के विकास के एजेंडे पर ही काम कर रही है।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें