फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: भारतवंशियों में पीएम मोदी अब भी अधिक लोकप्रिय, भाजपा पर भरोसा कायम

Thu, 11 Feb 2021 02:19 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : twitter
विज्ञापन

अमेरिका में रह रहे भारतीयों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी भी सर्वाधिक लोकप्रिय बने हुए हैं। अमेरिका में हुए कार्नेगी सेंटर फॉर एनडाउनमेंट ऑफ पीस के सर्वे में पाया गया कि यहां मोदी आधे से अधिक लोगों की पसंद हैं। मोदी और भाजपा पर भारतवंशियों का भरोसा अभी भी कायम है। यद्यपि भारत में लोकतंत्र की मौजूदा स्थिति पर उनकी राय बंटी हुई है।

विज्ञापन


पिछले साल एक सितंबर से 20 सितंबर के बीच हुए इस ऑनलाइन सर्वेक्षण में 1,200 लोगों ने हिस्सा लिया था। सर्वे में शामिल लोगों से जब पूछा गया कि क्या भारत सही रास्ते पर है तो 36 फीसदी ने हामी भरी जबकि 39 प्रतिशत लोगों ने नहीं कहा।

25 फीसदी लोगों ने इस पर कोई भी राय नहीं दी। सर्वे में भारतीय अमेरिकियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की लोकप्रियता साफ दिखाई दी। सर्वे में शामिल 35 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के काम को बहुत अच्छा बताया और 13 फीसदी ने अच्छा बताया, जबकि 22 फीसदी ने बहुत खराब बताते हुए अपनी राय दी।
विज्ञापन


सर्वे में शामिल 32 फीसदी ने भाजपा का समर्थन किया जबकि सिर्फ 12 प्रतिशत ने कांग्रेस को समर्थन दिया। हैरानी की बात यह रही कि 40 फीसदी लोगों ने कहा कि वे भारत की किसी राजनीति पार्टी को नहीं जानते।

हिंदुओं से मिला ज्यादा समर्थन
अमेरिका में कार्नेगी सेंटर फॉर एनडाउमेंट ऑफ पीस के सर्वे जॉन हॉपकिंस, यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया और योरगोव के सहयोग से किया गया है। इस सर्वेक्षण में 18 फीसदी भारतवंशियों ने भारत में सरकारी भ्रष्टाचार को लेकर चिंता जताई।

सर्वे में शामिल दस में से सात हिंदुओं ने मोदी का समर्थन किया जबकि पांच में से एक मुसलमान ने ही उन्हें समर्थन दिया। हालांकि भारतवंशी ईसाइयों की राय बंटी हुई रही।

अमेरिकी मुद्दों पर उदार राय
सर्वे में शामिल लोगों ने अमेरिका से जुड़े मुद्दों पर उदार राय रखी जबकि भारत से जुड़े मुद्दे पर उनकी राय अधिक रूढ़िवादी है। यह सर्वेक्षण अमेरिका मं प्रभावशाली भारतवंशी समुदाय के राजनीतिक दृष्टिकोण को लेकर किया गया। वहीं 15 फीसदी ने धीमी आर्थिक गति और 10 फीसदी ने धार्मिक प्रमुखवाद को चिंता का कारण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें