फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-US: अमेरिकी वाणिज्य मंत्री से मिले पीएम के प्रधान सचिव, आर्थिक साझेदारी की मजबूती के लिए की चर्चा

Wed, 24 May 2023 01:21 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि पीएमओ में प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्र की रायमोंडो के साथ सार्थक बातचीत हुई है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। 
विज्ञापन
Raimondo-PK Mishra - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्र ने मंगलवार को वॉशिंगटन में अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक के संबंध में जानकारी साजा करते हुए वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया और कहा कि पीएमओ में प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्र की रायमोंडो के साथ सार्थक बातचीत हुई है।

विज्ञापन


दूतावास ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि व्हाइट हाउस में डॉ. पीके मिश्र ने स्वच्छ ऊर्जा पर राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार जॉन पोडेस्टा, राष्ट्रीय आर्थिक परिषद की निदेशक डॉ. लाएल ब्रेनार्ड और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार व शेरपा माइक पाइल के साथ बातचीत की। सोमवार को उन्होंने इंडिया हाउस में अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों, उद्योग, थिंक टैंक और अकादमिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की थी।

पीएम मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने वॉशिंगटन स्थित इंडिया हाउस में अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग, थिंक-टैंक और शिक्षा जगत के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की। अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने इंडिया हाउस में लंच पर अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग, थिंक-टैंक और शिक्षा जगत के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। उनकी मेजबानी करके खुशी हुई। 
विज्ञापन


इससे पहले, पीके मिश्रा ने यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट की प्रशासक समांथा पावर (Samantha Power) से मुलाकात की। वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि पीके मिश्रा और पवार ने दोनों देशों के बीच गठबंधन के लिए आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे (CDRI), विकास सहयोग, तीसरे देश की साझेदारी और भारत की अध्यक्षता के तहत चल रहे काम पर चर्चा की। पीके मिश्रा ने व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ जेफ जाइंट्स से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें