फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 साल पुराने गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका मत्था: पुनर्विकास की रखी आधारशिला, पांच मंजिला बनेगा परिसर

Tue, 17 Nov 2026 09:12 AM IST
शिवम गर्ग आईएएनएस, मनीला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला में 100 साल से अधिक पुराने गुरुद्वारा खालसा दीवान में मत्था टेका और पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखी। गुरुद्वारे को आधुनिक पांच मंजिला कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
100 साल पुराने खालसा दीवान पहुंचे प्रधानमंत्री - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी, मत्था टेका और गुरुद्वारे में आयोजित अरदास में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए समारोह की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा, "मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैं मनीला के गुरुद्वारा खालसा दीवान में आ पाया।"

विज्ञापन

खालसा दीवान गुरुद्वारा फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है। इसकी स्थापना 1920 के दशक में हुई थी। यह मनीला में रहने वाले सिख और पंजाबी समुदाय के लिए लंबे समय से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। जानकारी के मुताबिक ऐतिहासिक गुरुद्वारे को एक आधुनिक और भव्य 5 मंजिला कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें समुदाय के लिए पर्याप्त स्थान और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन


सोमवार को भी प्रधानमंत्री ने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस समारोह के प्रति अपनी खुशी व्यक्त की थी। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, "17 नवंबर, एक बहुत ही खास दिन है। मुझे मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। यह गुरुद्वारा एक सदी से भी अधिक पुराना है और इसका बहुत बड़ा आध्यात्मिक महत्व है।" उन्होंने आगे कहा कि सिख समुदाय ने गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर विश्व स्तर पर मानवता और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए सोमवार को फिलीपींस पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। पीएम मंगलवार को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में हिस्सा लेंगे। वहीं, दुनिया की नजरें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं पर टिकी रहेंगी।

यहां क्वाड देशों के नेताओं की प्रस्तावित बैठक करीब दो साल बाद इस समूह को फिर शीर्ष स्तर पर एक साथ लाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित मुलाकात भी इस बैठक का एक महत्वपूर्ण पहलू होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें