फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Norway Ties: नॉर्वे में व्यापारिक दिग्गजों के साथ पीएम मोदी की बैठक, दिया भारत में निवेश का न्योता

Mon, 18 May 2026 10:41 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, ओस्लो।

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में व्यापारिक दिग्गजों के साथ बैठक कर क्लीन एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में निवेश का न्योता दिया है। भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के तहत हुई यह मुलाकात भारत को वैश्विक नवाचार और हरित तकनीक का एक मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में गेमचेंजर साबित होगी। इस दौरान पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा है? खबर में जानिए...
 
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे के प्रमुख व्यापारिक और अनुसंधान क्षेत्र के नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस महत्वपूर्ण बैठक में पीएम मोदी ने भारत में मौजूद विशाल व्यावसायिक अवसरों पर जोर दिया। यह बातचीत भारत और नॉर्वे के बीच आर्थिक, तकनीकी और अनुसंधान सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।
विज्ञापन


तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था
प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि भारत में निवेश, नवाचार , तकनीक और शोध के क्षेत्र में बहुत बड़े अवसर मौजूद हैं। पीएम मोदी ने नॉर्वे के उद्योगपतियों और प्रमुख शोध संस्थानों को भारत आने का खुला निमंत्रण दिया। उन्होंने इन दिग्गजों को भारत में निवेश और साझेदारी बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया।

यह भी पढ़ें: नॉर्वे: 'सैन्य संघर्ष से हल नहीं किया जा सकता कोई मुद्दा', पश्चिम एशिया संकट और यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी

इन प्रमुख क्षेत्रों पर रहा विशेष ध्यान
प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से उन क्षेत्रों को चिन्हित किया जहां दोनों देश मिलकर बड़ा बदलाव ला सकते हैं। सहयोग और निवेश के लिए मुख्य रूप से स्वच्छ ऊर्जा यानी क्लीन एनर्जी और हरित तकनीक-ग्रीन टेक्नोलॉजी पर चर्चा हुई। इसके साथ ही डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। समुद्री अर्थव्यवस्था और अनुसंधान व विकास को भी निवेश के लिए सबसे संभावित क्षेत्र बताया गया।
विज्ञापन


ग्लोबल हब बन रहा भारत
इस बैठक में नॉर्वे के व्यापारिक और शोध जगत के प्रतिनिधियों ने भी भारत के साथ काम करने में रुचि दिखाई। नॉर्वेजियन प्रतिनिधियों ने कहा कि भारत केवल एक बड़ा बाजार ही नहीं है। भारत अब वैश्विक स्तर पर प्रतिभा और नवाचार का एक बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अंत में कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की अपार संभावनाएं हैं। भारत और नॉर्वे मिलकर टिकाऊ विकास यानी सस्टेनेबल डेवलपमेंट और नई तकनीकों के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें