फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के दौरे से पहले हत्या की धमकी: ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में फेसबुक पोस्ट का जिक्र, जांच पर क्या बोली पुलिस?

Sat, 04 Jul 2026 08:12 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले एक विवादित पोस्ट सामने आया है। हालांकि पोस्ट करने वाले तक ऑस्ट्रेलियाई पुलिस पहुंचने का दावा कर रही है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 जुलाई को होने वाली मेलबर्न यात्रा से कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर किए गए एक विवादित पोस्ट की जांच कर रही है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने उस पोस्ट से जुड़े IP एड्रेस की पहचान कर ली है और मामले की गहन जांच जारी है।

विज्ञापन


कहां किया गया पोस्ट?
'द ऑस्ट्रेलिया टुडे' की रिपोर्ट के अनुसार, यह विवादित पोस्ट 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कम्युनिटी इवेंट के प्रचार के लिए साझा की गई एक फेसबुक पोस्ट के नीचे किया गया था। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में आयोजित होना है।

कहां तक पहुंची जांच?
'द ऑस्ट्रेलिया टुडे' ने बताया कि जिस दिन यह कमेंट सोशल मीडिया पर सामने आया, उसी दिन इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस को दे दी गई थी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई। जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से अखबार ने बताया कि अधिकारियों ने पोस्ट से जुड़े IP एड्रेस की पहचान कर ली है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह पोस्ट किन परिस्थितियों में किया गया और क्या इसमें ऑस्ट्रेलियाई कानून के तहत कोई आपराधिक अपराध बनता है।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस ने फिलहाल इस मामले की जांच को लेकर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियां विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों से जुड़े किसी भी सुरक्षा संबंधी मामले को बेहद गंभीरता से लेती हैं। ऐसे हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय दौरों के दौरान आमतौर पर ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस, राज्य पुलिस और विशेष सुरक्षा इकाइयां मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभालती हैं।

ये भी पढ़ें: PM मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन मुद्दों पर मंथन? रिश्तों पर क्या बोले पीएम अल्बनीज?
विज्ञापन


दौरे से ठीक पहले सामने आया मामला
यह विवादित पोस्ट प्रधानमंत्री मोदी की ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा से कुछ दिन पहले सामने आया है। इस यात्रा के दौरान उनके कई द्विपक्षीय कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ-साथ मेलबर्न में आयोजित होने वाले 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कम्युनिटी इवेंट में भी हिस्सा लेने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें