हिरोशिमा के मेयर मतसुई काजुमी बोले- हमारी इच्छा बिल्कुल महात्मा गांधी की नीति से मेल खाती
जापान के हिरोशिमा में पीएम मोदी द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने पर हिरोशिमा के मेयर मतसुई काजुमी ने कहा कि महात्मा गांधी एक बहुत सम्मानित इंसान थे जिन्होंने जीवन भर अहिंसा को अपनाया। इस शहर में उनकी आवक्ष प्रतिमा की यह प्रस्तुति बहुत सार्थक है क्योंकि हमारी इच्छा बिल्कुल महात्मा गांधी की नीति से मेल खाती है।