फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Malaysia Visit: मलयेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम अनवर इब्राहिम ने किया स्वागत

Sat, 07 Feb 2026 03:21 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलयेशिया दौरे पर पहुंच गए हैं। पीएम अनवर इब्राहिम ने कुआलालंपुर पहुंचने पर खुद एयरपोर्ट जाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने एक बार फिर किसी राष्ट्राध्यक्ष के साथ एक ही कार में सवार होकर यात्रा की, जिससे उनकी कार डिप्लोमेसी नए सिरे से चर्चा में आ गई। इस खबर में जानिए पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे से जुड़े तमाम अपडेट्स
विज्ञापन
मलयेशिया दौरे पर पीएम मोदी - फोटो : एक्स@narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत उनके मलयेशियाई समकक्ष पीएम अनवर इब्राहिम ने किया। प्रधानमंत्री का स्वागत करने एयरपोर्ट गए इब्राहिम के साथ तस्वीर साझा करते हुए पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें भी साझा कीं। पीएम मोदी ने लिखा, 'मैं कुआलालंपुर पहुंच गया हूं। हवाई अड्डे पर मेरे मित्र, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की तरफ से किए गए हार्दिक स्वागत के लिए मैं अत्यंत आभारी हूं।'

विज्ञापन


प्रवासी भारतीयों के साथ भी संवाद करने का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री ने अपने आगामी कार्यक्रमों और द्विपक्षीय संबंधों की तरफ संकेत करते हुए लिखा, 'मैं सार्थक बैठकों और चर्चाओं के साथ-साथ भारत और मलयेशिया के बीच दोस्ती के बंधन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आशा करता हूं।' पीएम मोदी के दौरे से जुड़े ब्योरे के मुताबिक वे मलयेशिया में प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ भी संवाद करेंगे।

कुआलालंपुर में सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन
प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद पीएम अनवर इब्राहिम के साथ एक ही कार में तस्वीर भी साझा की। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'भारत-मलेशिया की जनता के बीच संबंधों का जश्न मनाते हुए! प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और मैं कुआलालंपुर में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं।'

कार डिप्लोमेसी का नया अध्याय... एक ही कार में पीएम मोदी-अनवर इब्राहिम

विज्ञापन

पीएम मोदी और मलेशियाई समकक्ष इब्राहिम की इस तस्वीर को पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी की तरह देखा जा रहा है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ एक ही कार में देखे जा चुके हैं। उन्होंने इससे पहले भारत दौरे पर आए व्लादिमीर पुतिन के साथ भी ऐसी ही एक तस्वीर साझा की थी।


ये भी पढ़ें- पीएम मोदी कार डिप्लोमेसी: पीएम मोदी जर्मन चांसलर के साथ एक ही कार में दिखे, पुतिन के बाद दूसरे राष्ट्राध्यक्ष

जब पीएम मोदी अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ एक ही कार में दिखे

प्रधानमंत्री विगत जनवरी के दूसरे हफ्ते में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ एक ही कार में देखे गए थे। भारत और जर्मनी के द्विपक्षीय संबंधों के अलावा इस तस्वीर को मोदी-मर्ज के व्यक्तिगत रिश्ते की गर्मजोशी की झलक की तरह भी देखा गया। 
विज्ञापन

तस्वीरों में दिखी रिश्ते की गर्मजोशी
इससे पहले दिसंबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जॉर्डन दौरे के दूसरे दिन क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने खुद कार चलाकर पीएम मोदी को अम्मान के जॉर्डन म्यूजियम तक पहुंचाया था। इसके अलावा पीएम मोदी के ओमान रवाना होते समय इथियोपिया के प्रधानमंत्री उन्हें एयरपोर्ट तक विदा करने गए थे।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें