फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran: खामेनई की अंतिम विदाई में शामिल होंगे पीएम मोदी? राष्ट्रपति पजेश्कियन ने दिया ईरान आने का न्योता

Wed, 24 Jun 2026 03:29 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। समारोह 5 से 9 जुलाई के बीच तेहरान, कोम और मशहद में आयोजित होंगे। भारत सरकार ने अभी तक इस निमंत्रण पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं ईरानी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, यह निमंत्रण ऐसे समय आया है जब खामेनेई के निधन के बाद ईरान में बड़े पैमाने पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


कई धार्मिक और सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन
खामेनेई के सम्मान में 5 से 9 जुलाई के बीच कई धार्मिक और सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम में विशेष समारोह होंगे, जबकि अंतिम श्रद्धांजलि कार्यक्रम 9 जुलाई को मशहद में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


भारत सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार
हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी को मिले इस निमंत्रण पर भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि प्रधानमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे या नहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें; ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं चाहती सीनेट, पहली बार 'वॉर पावर्स' प्रस्ताव पारित

तीन दशकों तक ईरान के सर्वोच्च नेता रहे खामेनेई
गौरतलब है कि खामेनेई करीब तीन दशकों तक ईरान के सर्वोच्च नेता रहे। उनका निधन 28 फरवरी को हुआ था। उनके निधन के बाद यह पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय समारोह होगा, जिसमें दुनिया के कई देशों के नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें