पीएम मोदी के सेशेल्स दौरे का आज तीसरा दिन है। पीएम मोदी का यह सेशेल्स दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। आज पीएम मोदी अपने इस ऐतिहासिक दौरे के आखिरी दिन विक्टोरिया के ऐतिहासिक विनायकर मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। आइए जानते हैं कि इस मंदिर की क्या खासियत है औऱ यह इतना प्रसिद्ध क्यों है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज सेशेल्स में तीसरा दिन है। आज के शेड्यूल के मुताबिक पीएम मोदी सेशेल्स के प्रसिद्ध अरुल मिहू नवशक्ति विनायकर मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। यह मंदिर सेशेल्स के विक्टोरिया में स्थित है। इससे पहले रविवार को पीएम मोदी को सेशेल्स की सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का नेतृत्व करने के लिए 'गार्जियन ऑफ ब्लू हॉरिजन' सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन
रोचक है सेशेल्स के इस मंदिर का इतिहास
सेशेल्स के विक्टोरिया में स्थित अरुल मिहू नवशक्ति विनायकर मंदिर हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित है और इसे सेशेल्स का एकमात्र हिंदू मंदिर होने का दावा किया जा रहा है। ये कोई बहुत पुराना मंदिर नहीं है और साल 1992 में ही इसकी स्थापना हुई थी। यह भगवान गणेश का मंदिर है, जिन्हें हिंदू धर्म में विपत्तियों का नाश करने वाला देवता माना जाता है।
यह मंदिर दक्षिण भारतीय शैली में बना है और इसका गोपुरम दक्षिण भारत के कई प्रसिद्ध मंदिरों जैसा है। जिसमें कई देवी-देवताओं की मूर्तियां बनी हुई हैं। मंदिर में एक गर्भ गृह है, जहां भगवान गणेश की मूर्ति है। वहीं मंदिर में दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली आने के लिए सेशेल्स से रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Seychelles: Prime Minister Narendra Modi visits and offers prayers at the Arul Mihu Navashakti Vinayakar Temple in Victoria.
सेशेल्स में कितनी है हिंदू आबादी?
सेशेल्स में हिंदू लोग ब्रिटिश काल में गुलामी के लिए लाए गए थे, लेकिन समय के साथ सेशेल्स में रहने वाले भारतीयों ने मेहनत कर व्यापार में अपने पैर जमाए और आज सेशेल्स के बड़े व्यापारियों में भारतीय भी शामिल हैं। सेशेल्स में हिंदुओं की जनसंख्या कुल आबादी की महज 2 फीसदी ही है, लेकिन भारतीय मूल के लोगों की संख्या सेशेल्स में छह फीसदी है, जिसमें हर जाति और वर्ग के लोग शामिल हैं और हाल के वर्षों में सेशेल्स में भारतीय आबादी तेजी से बढ़ रही है।
भारत ने सेशेल्स को उपहार में दिया समुद्री निगरानी जहाज
पीएम मोदी का यह सेशेल्स दौरा कई मायनों में खास रहा। पीएम मोदी ने इस दौरे पर सेशेल्स को पेट्रोल वेसल लेसपावर भी बतौर तोहफे में दिया। इस वेसल का निर्माण गोवा शिपयार्ड में किया गया है और इसकी मदद से सेशेल्स के तट रक्षक दल बेहतर तरीके से जलक्षेत्र की निगरानी कर सकेंगे। पीएम मोदी ने इस जहाज को सेशेल्स को देने के बाद कहा कि इससे भारत और सेशेल्स के बीच रणनीतिक और समुद्री सुरक्षा सहयोग मजबूत होगा। पीएम मोदी ने इसके अलावा सेशेल्स को कई एंबुलेंस और विशेष गाड़ियां भी बतौर तोहफे में दी।