फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Ghana Ties: PM मोदी बोले- आतंक के खिलाफ लड़ाई में सहयोग का आभार, 'एकजुटता के माध्यम से' सुरक्षा का मंत्र

Thu, 03 Jul 2025 12:46 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अक्करा (घाना)।

सार

पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति महामा से मुलाकात की। दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से बातचीत हुई। पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए घाना का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश  'एकजुटता के माध्यम से' सुरक्षा का मंत्र लेकर आगे बढ़ेंगे। जानिए पीएम मोदी ने घाना और भारत के संबंधों पर और क्या बातें कहीं
विज्ञापन
पीएम मोदी घाना में द्विपक्षीय बैठक के समय राष्ट्रपति महामा व अन्य लोगों के साथ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के बीच वार्ता के बाद भारत और घाना ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति महामा और उन्होंने भारत और घाना की द्विपक्षीय साझेदारी को व्यापक बनाने का दर्जा देने का निर्णय लिया है। बता दें कि पीएम मोदी नौ जुलाई तक घाना, त्रिनिदाद-टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान छह और सात जुलाई को ब्राजील में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इससे वैश्विक दक्षिण के देशों से भारत के संबंधों को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

भारत घाना के राष्ट्र निर्माण की यात्रा में सिर्फ साझेदार ही नहीं बल्कि सह-यात्री
घाना के राष्ट्रपति महामा के साथ वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत घाना के राष्ट्र निर्माण की यात्रा में सिर्फ साझेदार ही नहीं बल्कि सह-यात्री भी है। उन्होंने कहा, हमने अगले पांच वर्षों में भारत-घाना व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। हम इस बात पर एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। 

ये भी पढ़ें-PM Modi In Ghana LIVE: भारत-घाना के बीच चार अहम समझौतों पर दस्तखत; पीएम मोदी ने राष्ट्रपति महामा से की मुलाकात

आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में घाना का सहयोग
पीएम मोदी ने कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में घाना के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा, हमने आतंकवाद से निपटने में आपसी सहयोग को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रपति महामा के साथ वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में हम 'एकजुटता के माध्यम से सुरक्षा' के मंत्र के साथ आगे बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें- PM Modi Foreign Visit: 30 साल बाद घाना पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति महामा ने खुद किया स्वागत
विज्ञापन

बातचीत और कूटनीति से होना चाहिए समस्याओं का समाधान
पीएम मोदी ने कहा, सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण, समुद्री सुरक्षा, रक्षा आपूर्ति और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत और घाना के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा। घाना के राष्ट्रपति महामा के साथ वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दोनों देश पश्चिम एशिया और यूरोप की स्थिति पर गंभीर रूप से चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि यह युद्ध का युग नहीं है, समस्याओं का समाधान बातचीत और कूटनीति से होना चाहिए।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें