फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Order of Oman: PM मोदी को एक और सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए मिला 'ऑर्डर ऑफ ओमान'

Thu, 18 Dec 2025 04:19 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मस्कट

सार

पीएम मोदी को अब तक 28 देशों से सर्वोच्च सम्मान मिल चुके हैं, जो किसी भी भारतीय नेता के लिए रिकॉर्ड है। इनमें रूस का ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रू’, यूएई का ‘जायद मेडल’, फ्रांस का ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’, मालदीव का ‘रूल ऑफ इज्जुद्दीन’ और नाइजीरिया, साइप्रस, फिजी जैसे देशों के प्रतिष्ठित पुरस्कार शामिल हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ओमान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित - फोटो : PTI+ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। ओमान ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए उन्हें 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया है। राजधानी मस्कट में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया है।

यह भी पढ़ें - India-Oman FTA: भारत-ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौता, 98% भारतीय निर्यात बिना किसी शुल्क के होगा संभव

ओमान समेत तीन देशों के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी अभी ओमान के दौरे पर है, जो उनके तीन देशों के दौरे का अंतिम पड़ाव है, वे आज ही ओमान से वापस स्वदेश लौटेंगे। वे 15 से 18 दिसंबर के बीच जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर गए थे।

विज्ञापन


इथियोपिया ने भी पीएम मोदी को किया सम्मानित
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया ने भी 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया था। यह सम्मान इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने उन्हें दिया था। बता दें कि पीएम मोदी इस सम्मान को पाने वाले दुनिया के पहले प्रधानमंत्री हैं। 



यह भी पढ़ें - Pollution: चीन में भी छाया कोहरा, अरबों डॉलर और वर्षों की मेहनत के बावजूद खतरनाक हुआ वायु प्रदूषण
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के लिए मिला 'चैंपियन ऑफ द अर्थ' सम्मान
पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए 'चैंपियन ऑफ द अर्थ' पुरस्कार से सम्मानित किया था। ये सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और प्रभाव का परिचायक हैं। पीएम मोदी की अगुवाई में भारत ने ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को अपनाते हुए वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत किया है। उनकी विदेश यात्राएं नए व्यापारिक अवसर, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का माध्यम बनी हैं।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें