फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका यात्रा Live: पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, आज वाशिंगटन में कई प्रमुख कंपनियों के सीईओ से करेंगे मुलाकात

Thu, 23 Sep 2021 02:16 PM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन

खास बातें

पीएम मोदी वाशिंगटन दौरे के दौरान व्यक्तिगत रूप से हो रहे पहले क्वाड लीडर्स सम्मेलन में भाग लेंगे और द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इसके बाद वे न्यूयार्क के लिए रवाना होंगे जहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में हिस्सा लेंगे और उसे संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
@narendramodi - फोटो : वाशिंगटन पहुंचे पीएम मोदी
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:16 PM, 23-Sep-2021

भारतीय अमेरिकियों के लिए यादगार क्षण: अमेरिकी समाचार पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ गुरुवार दोपहर को व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाली बैठक को हैरिस के गृहराज्य के एक प्रमुख अमेरिकी समाचार पत्र ने भारतीय अमेरिकियों के लिए एक यादगार क्षण बताया है। ‘द लॉस एंजेलिस टाइम्स’ अखबार ने लिखा कि अमेरिका की पहली भारतीय-अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस मोदी से मुलाकात करेंगी और इसी के साथ वह अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण सहयोगियों में शामिल देश के नेता का स्वागत करने वाली सर्वोच्च 'रैंकिंग' वाली भारतीय-अमेरिकी बनेंगी।

01:36 PM, 23-Sep-2021

ओवल कार्यालय में द्विपक्षीय बैठक करेंगे पीएम मोदी

शुक्रवार को मोदी अपना ज्यादातर वक्त व्हाइट हाउस में बिताएंगे। वह राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ ओवल कार्यालय में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद क्वाड शिखर वार्ता होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क रवाना होंगे। 

01:12 PM, 23-Sep-2021

इन सीईओ से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी प्रौद्योगिकी, आईटी क्षेत्र से लेकर वित्त, रक्षा और नवीनीकरण ऊर्जा के विविध क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच शीर्ष अमेरिकी सीईओ के साथ अलग-अलग बैठकें करने के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। इन मुख्य कार्यकारी अधिकारियों में अडोब के शांतनु नारायण, जनरल एटॉमिक्स के विवेक लाल, क्वालकॉम के क्रिस्टियानो ई एमन, फर्स्ट सोलर के मार्क विडमर और ब्लैकस्टोन के ए श्वार्जमैन शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि ये सीईओ बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करते हैं जिन्होंने भारत में निवेश किया है और जिनके वहां निवेश करने की संभावना है।

विज्ञापन
12:17 PM, 23-Sep-2021

पहले दिन आठ बैठकें करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी यात्रा के पहले दिन आठ बैठकें करेंगे। जिसमें अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ मुलाकात भी शामिल है। व्हाइट हाउस में हैरिस से मुलाकात के अलावा प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया और जापान के अपने समकक्षों क्रमश: स्कॉट मॉरिसन और योशिहिदे सुगा के साथ दो द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

11:05 AM, 23-Sep-2021

कई प्रमुख कंपनियों के सीईओ से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका में कई वैश्विक सीईओ के साथ चर्चा करेंगे। इन सीईओ में दो भारतीय मूल के अमेरिकी हैं - एडोब के शांतनु नारायण और जनरल एटॉमिक्स के विवेक लाल। इसके अलावा अन्य तीन सीईओ -क्वालकॉम के क्रिस्टियानो ई आमोन, फर्स्ट सोलर के मार्क विडमार और ब्लैकस्टोन के स्टीफन ए श्वार्जमैन हैं।पांच अलग-अलग प्रमुख क्षेत्रों के अमेरिकी सीईओ के साथ प्रधानमंत्री की बैठक उनकी सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाती है।


 

विज्ञापन
09:15 AM, 23-Sep-2021

प्रवासियों को इस बार संबोधित नहीं करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों की सभाएं तथा बैठकें उनके कार्यक्रम का अहम हिस्सा रही हैं, लेकिन कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात के कारण प्रधानमंत्री इस बार कोई बड़ी सभा संभवत: नहीं करेंगे। भारतीय-अमेरिकियों के बीच मोदी काफी लोकप्रिय है। अमेरिका की जनसंख्या में 1.2 प्रतिशत से अधिक लोग भारतीय-अमेरिकी हैं।
 

09:14 AM, 23-Sep-2021

पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए भारतीय प्रवासियों की प्रशंसा की है। मोदी के वाशिंगटन पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री का विमान बुधवार को जैसे ही हवाई अड्डे पर उतरा, उसके तुरंत बाद भारतीय अमेरिकियों के एक समूह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी ने होटल में समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद किया।

08:10 AM, 23-Sep-2021

भारतीय समुदाय का आभारी हूं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि गर्मजोशी से स्वागत के लिए भारतीय समुदाय का आभारी हूं। हमारा प्रवासी हमारी ताकत है। मोदी ने कहा कि यह काबिले तारीफ है कि कैसे प्रवासी भारतीयों ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है।



 

06:39 AM, 23-Sep-2021

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने किया ट्वीट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि 'अपने ध्वज को भारत के बाहर दूसरे देश में लहराते देखना हमेशा के लिए गर्व की बात है।' उन्होंने कहा पीएम के सम्मान में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर तिरंगा फहराया।

 

06:23 AM, 23-Sep-2021

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

अपनी अमेरिका यात्रा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट भी किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि वाशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए उनका आभारी हूं। प्रवासी भारतीय हमारी ताकत हैं। यह सराहनीय है कि भारतीय प्रवासियों ने दुनियाभर में खुद को कैसे प्रतिष्ठित किया है।

06:09 AM, 23-Sep-2021

पीएम मोदी वाॅशिंगटन में होटल पहुंचे

पीएम मोदी वाॅशिंगटन में होटल पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
 

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at the hotel in Washington DC, US pic.twitter.com/vlZRsIHUhw— ANI (@ANI) September 22, 2021


 

06:05 AM, 23-Sep-2021

पहले क्वाड लीडर्स सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी वाशिंगटन में व्यक्तिगत रूप से हो रहे पहले क्वाड लीडर्स सम्मेलन में भाग लेंगे और द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इसके बाद वे न्यूयार्क के लिए रवाना होंगे जहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में हिस्सा लेंगे और उसे संबोधित करेंगे।

05:58 AM, 23-Sep-2021

यूएनजीए के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेता पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने बैठ कर वार्ता करेंगे। अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव पर प्रधानमंत्री वाशिंगटन के सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद 24 सितंबर की शाम न्यूयॉर्क पहुंचेंगे जहां वह अगले दिन यूएनजीए के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे। 

प्रधानमंत्री का अमेरिका के प्रमुख कंपनियों के शीर्ष पदाधिकारियों से भी मिलने का कार्यक्रम है। क्वाड समूह में अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। बैठक के जरिए अमेरिका हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और समूह के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का मजबूत संकेत देना चाहता है।

05:53 AM, 23-Sep-2021

पीएम मोदी अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से आज मुलाकात करेंगे

पीएम मोदी आज गुरुवार को पांच बड़ी कंपनियों- क्वालकॉम (Qualcomm), एडोब (Adobe), फर्स्ट सोलर, जनरल एटॉमिक्स और ब्लैकस्टोन के सीईओ से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वह करीब 11 बजे (IST) विलार्ड होटल में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी करीब 12:30 बजे (IST) अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलने के लिए आइजनहावर एक्जक्यूटिव ऑफिस के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों, खासकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगे। शनिवार को पीएम मोदी यूएनजीए के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे।

05:43 AM, 23-Sep-2021

स्वागत के इंतजार में खड़े लोगों से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी विमान से उतरने के बाद स्वागत करने का इंतजार कर रहे लोगों से मिले। कोरोना संक्रमण के डर के बावजूद पीएम मोदी ने लोगों के बीच जाकर उनका अभिवादन किया और उनसे हाथ मिलाया।
 
 

05:36 AM, 23-Sep-2021

एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे लोगों ने लगाया मोदी-मोदी का जयकारा

वाशिंगटन डीसी के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने का इंतजार करते हुए अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोग हल्की बारिश के बीच भारत का राष्ट्रीय ध्वज पकड़े हुए नजर आए। ये लोग यहां पीएम मोदी के पहुंचने का बेसर्बी से इंतजार कर रहे थे। लोग भारत का राष्ट्रीय ध्वज पकड़कर मोदी-मोदी का जयकारा लगाते दिखे।
 

 

05:30 AM, 23-Sep-2021

अमेरिका यात्रा Live: पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, आज वाशिंगटन में कई प्रमुख कंपनियों के सीईओ से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय यात्रा के लिए भारतीय समयानुसार गुरुवार तड़के अमेरिका पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का विशेष विमान वाशिंगटन डीसी के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर हल्की बारिश के बीच उतरा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से छाता लेकर बाहर निकले और लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री के साथ विशेष विमान में एनएसए अजित डोभाल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला समेत सरकार के उच्च अधिकारी भी पहुंचे हैं।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की। उनके साथ रक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर अनूप सिंघल, एयर कमोडोर अंजन भद्र, नौसेना कोमोडोर निर्भया बापना और अमेरिकी उप प्रबंधन और संसाधन मंत्री टीएच ब्रायन मैककॉन ने स्वागत किया।
 

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री का यह दौरा हो रहा है। पीएम मोदी बुधवार को राजधानी दिल्ली से एयर फोर्स-1 बोईंग 777-337 ईआर विमान से अमेरिका के लिए रवाना हुए। वह शुक्रवार को अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन से आमने-सामने मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को ही बाइडन क्वाड देशों के पहले सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। इस सम्मलेन में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा भी भाग लेंगे।

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें