फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi In Australia: पीएम के पहुंचते ही देशभक्ति के रंग में रंगा मेलबर्न, वंदे मातरम की धुन पर हुआ स्वागत

Wed, 08 Jul 2026 10:02 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, मेलबर्न

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गए हैं।  मेलबर्न इनका भव्य स्वागत हुआ है। अपने दौरे की शुरुआत पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देगी। प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी को देखकर लोग उत्साहित नजर आए और पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी भरा स्वागत किया। इंतजार कर रहे लोगों ने जैसे ही उन्हें देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान लोगों ने 'भारत माता की जय' और 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों ने 'मां तुझे सलाम' और 'वंदे मातरम' की धुनों से प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

महिला कलाकारों ने दी शिव भक्ति गीत से जुड़ी नृत्य प्रस्तुति
इस दौरान महिला कलाकारों ने शिव भक्ति गीत से जुड़ी नृत्य प्रस्तुति प्रस्तुत की। इस मौके पर पीएम मोदी लगातार ताली बजाते हुए कलाकारों का हौसला बढ़ाते रहे। उन्होंने सभी कलाकारों का आभार भी जताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेलबर्न पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी और खास अंदाज में स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वे कई लोगों और संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे, ताकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया जा सके।''
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया, ''मैं ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गया हूं। यह दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देगा। मुझे प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ होने वाली बातचीत का इंतजार है। इस दौरान मुझे भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने का भी मौका मिलेगा, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की एक अहम ताकत हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर मेलबर्न की यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलने की संभावना है। यहां प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्ष अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा, वह ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे।

 भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों पर चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया, 'मैं ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गया हूं। यह दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देगा। मुझे प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ होने वाली बातचीत का इंतजार है। इस दौरान मुझे भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने का भी मौका मिलेगा, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की एक अहम ताकत हैं।"
विज्ञापन


अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे, जहां वह दोनों देशों के शीर्ष बिजनेस लीडर्स की सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी मेलबर्न में भारतीय प्रवासी समुदाय की एक विशाल सभा को भी संबोधित करेंगे, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का एक मजबूत स्तंभ है।

पीएम मोदी की यात्रा से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारत को एक अहम आर्थिक साझेदार बताया और द्विपक्षीय संबंधों के बढ़ते रणनीतिक महत्व पर बात की। इस सप्ताह की शुरुआत में जारी एक बयान में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि दुनिया की चौथी सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के तौर पर भारत ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अहम आर्थिक साझेदार है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें