फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-India: पाकिस्तान में वार्ता विफल होने के बाद ट्रंप ने PM मोदी से की बात, पश्चिम एशिया संकट पर हुई चर्चा

Tue, 14 Apr 2026 07:49 PM IST
Rahul Kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। इस साल उनकी तीसरी कॉल थी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। आइए, विस्तार से जानते हैं कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
पीएम मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को करीब 40 मिनट की बातचीत हुई। इस बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी का मुद्दा भी उठा। पीएम मोदी ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने पर जोर दिया।इस साल दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी फोन कॉल थी। इससे पहले मार्च के अंत में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी।  

विज्ञापन


पीएम मोदी ने बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएम ने कहा कि हमारे बीच होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा हुई। हमने होर्मुज को खुला और सुरक्षित रखने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



अमेरिकी राजदूत ने दी प्रतिक्रिया 
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को बेहद सकारात्मक और उपयोगी बताया। गोर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की, जिसमें कई महत्वपूर्ण सौदे शामिल थे। ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण सौदे आने वाले दिनों और हफ्तों में भारत और अमेरिका के बीच होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कॉल के अंत में ट्रंप ने प्रधानमंत्री से कहा, मैं बस आपको यह बताना चाहता हूं कि हम सभी आपसे प्यार करते हैं। बता दें कि इस साल दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी फोन कॉल थी। उन्होंने 2 फरवरी को एक व्यापार समझौते में हुई प्रगति की घोषणा करने के लिए और 24 मार्च को पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बात की थी।

बता दें, हाल ही में ईरान-यूएस के बीच इस्लामाबाद में स्थाई शांति को लेकर की चर्चा बेनतीजा रही थी। इसके बाद से ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज स्ट्रेट में नाकेबंदी की बात कही। होर्मुज पर ईरान की दावेदारी और अमेरिकी की कथित नाकेबंदी के बीच दुनिया इस मुद्दे को लेकर गंभीर है।  

वहीं, आज फ्रांस-यूके ने जल्द ऑनलाइन बैठक का आयोजन करने की भी घोषणा की थी। इस बैठक में होर्मुज का रास्ता सुगम बनाने को लेकर मंत्रणा होगी। वर्चुअल बैठक इस महीने की शुरुआत में यूनाइटेड किंगडम की अगुवाई में 40 से अधिक देशों के मंत्रियों की हुई बैठक का अगला चरण मानी जा रही है। उस बैठक में उस अहम समुद्री चोकपॉइंट पर चर्चा हुई थी, जहां हजारों जहाज और उनके चालक दल फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें