फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: PM गुणवर्धने बोले- संकट के समय भारत ने निभाई सच्ची दोस्ती; श्रीलंकाई पुलिस ने गोतबाया से की पूछताछ

Wed, 08 Feb 2023 08:32 PM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, कोलंबो

सार

श्रीलंका और भारत के बीच व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। भारत 2021 में श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा निवेशक और सबसे बड़ा निर्यातक भी रहा।
विज्ञापन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने ने भारत को संकट के समय श्रीलंका का सबसे बड़ा मित्र बताया है। उधर, अदालत के आदेश पर श्रीलंका पुलिस ने राष्ट्रपति कार्यालय से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के मामले में गोतबाया राजपक्षे का बयान दर्ज किया। 
विज्ञापन


कोलंबो में टाटा टिस्कॉन डीलर कन्वेंशन 2023 को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री गुणवर्धने ने भारतीय कंपनियों से श्रीलंका में और निवेश करने का आह्वान किया। श्रीलंका में भारतीय निवेश के बारे में प्रधानमंत्री गुणवर्धन ने कहा कि श्रीलंका में अशोक लेलैंड द्वारा उपयोग किए जाने वाले 90 प्रतिशत घटक स्वदेशी थे। टिस्कॉन डीलर कन्वेंशन 2023 कार्यक्रम में बोलते हुए उच्चायुक्त गोपाल बागले ने कहा कि भारत सरकार और भारतीय कॉर्पोरेट दोनों ऐसे संबंध बनाने के लिए काम कर रहे हैं जो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पड़ोस पहले नीति के तहत भारत के भीतर और बाहर के लोगों, विशेष रूप से पड़ोसियों के लिए फायदेमंद हैं। उच्चायुक्त ने कहा कि दोनों सरकारें लोगों से लोगों और व्यापार से व्यापार संबंधों को बढ़ावा दे रही हैं।

दोनों देशों के बीच व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। भारत 2021 में श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा निवेशक और सबसे बड़ा निर्यातक भी रहा। इसके अलावा भारतीय कंपनियां आर्थिक गतिविधियों, उत्पादों के अलावा श्रीलंका के नागरिकों के लिए रोजगार के माध्यम से आर्थिक सुधार का समर्थन कर रही हैं। हालांकि, आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की हरसंभव मदद करने में भारत ने अहम महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने नकदी के मामले में पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे से की पूछताछ 
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे से उनके कार्यालय से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के मामले में पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस प्रवक्ता निहाल थलडुवा ने संवाददाताओं से कहा, अदालत के निर्देश पर सोमवार को उनके निजी घर में तीन घंटे तक बयान दर्ज किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को सौंपी थी नकदी
बता दें कि जुलाई 2022 में आर्थिक संकट से जूझे रहे श्रीलंकाई नागरिकों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया। प्रदर्शनकारियों ने उस दौरान कहा कि राष्ट्रपति भवन से 17 मिलियन रुपये से अधिक नकदी पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया के कार्यालय से मिली थी। जिससे बाद में कोलंबो फोर्ट पुलिस को सौंप दिया गया। बड़ी मात्रा में मिली नकदी की जानकारी पुलिस ने अदालत को दी। इस मामले में अदालत ने पुलिस को राजपक्षे का बयान दर्ज करने का आदेश दिया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

बासिल राजपक्षे अमेरिकी नागरिकता छोड़ने के लिए तैयार
श्रीलंका के पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे ने एलान किया कि वह अपनी अमेरिकी नागरिकता त्यागने के लिए तैयार हैं। उन्होंने मंगलवार को एक टीवी कार्यक्रम के दौरान कहा कि  अगर दोहरी नागरिकता उनकी भविष्य की राजनीतिक गतिविधियों में बाधा बनती है और इससे उनके राष्ट्र की सेवा करने का अवसर बाधित होंगे तो वे अमेरिका की नागरिकता छोड़ने के लिए तैयार हैं।  

गौरतलब है कि 71 वर्षीय बासिल राजपक्षे जो कि श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के भाई भी है, ने पिछले साल अप्रैल में श्रीलंका के वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्होंने जून 2022 में संसद में अपनी सीट भी छोड़ दी थी।

इस दौरान बासिल राजपक्षे ने  वर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि रानिल विक्रमसिंघे ने दो प्रमुख जरूरतों को पूरा किया है, जिसके लिए उन्हें श्रीलंका का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें