डिस्काउंट को लेकर पूछने पर कजाकिस्तान में एक प्लम्बर ने महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। महिला को बचाने आए उसकी मां और पड़ोसी पर भी उस युवक ने चाकू से वार किए जिसमें वो दोनों भी बुरी तरह घायल हो गए।
युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि उसका नाम गुप्त रखा गया है। जिस महिला पर प्लम्बर ने हमला कर हत्या की उसकी उम्र 32 साल है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक प्लम्बर को ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए बुलाया गया था। डिसकाउंट को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि प्लम्बर ने अपनी जेब से चाकू निकाला महिला पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मोके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मीडिया को बताया, महिला के गर्दन पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हुई। पुलिस को आरोपी ने बताया कि पैसों की छूट को लेकर झकड़ा बढ़ गया था जिसके बाद उसने ये कदम उठाया। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।