फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान हादसाः रूस का जंगी विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत

Tue, 18 Oct 2022 10:37 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, मॉस्को।

सार

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, प्रशिक्षण अभियान के दौरान उड़ान भरते समय युद्धक विमान एसयू-34 के एक इंजन में आग लग गई और वह बंदरगाह शहर येस्क में गिर गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजन में खराबी के कारण एक रूसी जंगी विमान येस्क शहर के आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके चलते कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन की मौत एक इमारत से कूदने की के चलते हुई। विमान के गिरने से यहां नौ मंजिला इमारत में आग लग गई और बचने के लिए तीनों लोग इमारत की ऊपरी मंजिल से कूद गए थे।

विज्ञापन


रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, प्रशिक्षण अभियान के दौरान उड़ान भरते समय युद्धक विमान एसयू-34 के एक इंजन में आग लग गई और वह बंदरगाह शहर येस्क में गिर गया। विमान में सवार चालक दल के दोनों सदस्य सुरक्षित उससे बाहर आ गए, लेकिन विमान आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और टक्कर के बाद लगी आग विमान में भरे ईंधन की वजह से तेजी से भड़की। एसयू-34 सेंसर व हथियारों से लैस एक

सुपरसोनिक दो इंजन वाला विमान है, जो रूसी वायु सेना का एक अहम हिस्सा है। कई घंटे तक इमारत के मलबे को खंगालने के बाद अधिकारियों ने बताया कि तीन बच्चों सहित 13 स्थानीय लोगों की हादसे में मौत हो गई। अन्य 19 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 500 से अधिक स्थानीय लोगों को घटनास्थल से हटाकर अस्थायी आवास केंद्रों में पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


येस्क में है रूस का बड़ा सैन्य हवाई अड्डा
समाचार एजेंसी ‘आरआईए-नोवोस्ती’ के अनुसार, क्षेत्र की उप-गवर्नर एना मेनकोवा ने हादसे में मारे जाने वाले लोगों की पुष्टि की है। क्रेमलिन के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को घटना की जानकारी दी गई और स्थानीय गवर्नर के साथ स्वास्थ्य व आपात स्थिति के मंत्रियों को मौके पर भेजा गया है। येस्क की आबादी करीब 90 हजार है। यहां रूस का एक बड़ा सैन्य हवाई अड्डा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें