फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico Plane Crash: मैक्सिको में दर्दनाक विमान हादसा, आपात लैंडिंग के दौरान प्लेन हुआ क्रैश, सात लोगों की मौत

Tue, 16 Dec 2025 05:12 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी

सार

Mexico Plane Crash: मध्य मैक्सिको में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक छोटा निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। विमान अकापुल्को से उड़ान भरकर टोलुका जा रहा था।
विज्ञापन
विमान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य मेक्सिको में एक छोटा निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुए इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि विमान के टकराते ही इलाके में आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है और राहत-बचाव कार्य जारी रहा।
विज्ञापन


मेक्सिको स्टेट सिविल प्रोटेक्शन समन्वयक एड्रियान हर्नांडेज़ के मुताबिक, यह दुर्घटना सैन मातेओ अतेन्को इलाके में हुई। यह क्षेत्र टोलुका एयरपोर्ट से करीब पांच किलोमीटर दूर और मेक्सिको सिटी से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। विमान ने अकापुल्को से उड़ान भरी थी। तकनीकी कारणों के चलते पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। विमान में आठ यात्री और दो क्रू सदस्य दर्ज थे, लेकिन कई घंटे बाद तक सिर्फ सात शव ही बरामद किए जा सके।

ये भी पढ़ें- PM Modi Jordan Visit: आतंकवाद के खिलाफ भारत-जॉर्डन एकजुट, PM मोदी बोले- इस मुद्दे पर हमारी सोच साफ और स्पष्ट
विज्ञापन


छत से टकराया विमान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान एक फुटबॉल मैदान पर उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह पास में स्थित एक व्यावसायिक इमारत की लोहे की छत से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई, जिसने आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर दमकल और बचाव दल पहुंचे और आग पर काबू पाया। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इलाके से 130 लोगों को निकाला गया बाहर
सैन मातेओ अतेन्को की मेयर आना मुनिज ने बताया कि आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के करीब 130 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन ने एहतियातन पूरे इलाके को घेर लिया। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो पाएगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें