फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: 170 रुपये की टिप देना गर्भवती को पड़ा महंगा, पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने महिला पर 14 बार चाकू से किया हमला

Fri, 27 Dec 2024 02:32 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

यह घटना कुछ दिन पहले फ्लोरिडा के एक मोटल में हुई थी, जब 22 वर्षीय ब्रियाना अल्वेलो को जन्मदिन मना रहे एक परिवार को पिज्जा देने पहुंचा था। 
 
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्लोरिडा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने 170 रुपये की टिप से संंतुष्टि नहीं होने पर कथित तौर पर एक गर्भवती महिला को 14 से अधिक बार चाकू मारा। 

विज्ञापन


यह घटना कुछ दिन पहले मोटल में हुई थी, जब 22 वर्षीय ब्रियाना अल्वेलो को जन्मदिन मना रहे एक परिवार को पिज्जा पहुंचाना था। ओस्सोला काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि अल्वेलो एक साथी के साथ मोटल लौटा और हमले को अंजाम दिया।

बंदूक तान कमरे में घुसे
अधिकारी ने बताया कि अल्वेलो ने परिवार को पिज्जा दिया, जिसकी कीमत करीब 2800 रुपये थी। मगर परिवार के पास खुले रुपये नहीं थे। उनके पास करीब 43 हजार रुपये थे। बाद में परिवार ने बहुत ढूंढने पर पैसे लौटाए और केवल 170 रुपये टिप में दिए। इससे डिलीवरी ब्वॉय भड़क गया। वह 90 मिनट बाद लाल टोयोटा में एक नकाबपोश साथी के साथ मौके पर पहुंचा। बंदूक से लैस युवक पीड़िता के कमरे में जबरन घुस गए और परिवार पर हमला करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


बच्ची को बचाने की कोशिश की तो बदमाश ने किया हमला
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस समय डिलीवरी ब्वॉय ने हमला किया उस समय कमरे में महिला, उसका बॉयफ्रेंड और उसकी पांच साल की बेटी मौजूद थी। जब महिला ने अपनी बच्ची को बचाने की कोशिश की। तभी आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया। उसे कई बार चाकू मारा और कमरे के अंदर से सामान लूट लिया। इतना ही नहीं, महिला ने मदद के लिए फोन करने की कोशिश की तो बदमाशों ने फोन भी तोड़ दिया। 

इलाज के दौरान गर्भवती होने का पता चला
अधिकारी ने बताया कि महिला पर 14 बार चाकू से वार किया, जबकि उसका साथी बंदूक तानकर उन पर शोर करने के लिए चिल्ला रहा था। पुलिस के आते ही हमलावर भाग गए और पीड़िता को पास के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सामने आया कि महिला गर्भवती है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। 

आरोपी गिरफ्तार
अगले दिन अधिकारियों ने एल्वेलो को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका साथी अभी भी फरार है। एल्वेलो पर हत्या के प्रयास, आग्नेयास्त्र से घर में घुसने, हमला करने और अपहरण करने का आरोप है। उसे बिना जमानत के ओसियोला काउंटी जेल में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें