केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल ने इस्राइल दौरे पर बताया कि भारत और इस्राइल अपने प्रस्तावित एफटीए को दो चरणों में लागू कर सकते हैं। गोयल ने कहा कि पहले चरण में कम कठिनाई वाले क्षेत्रों पर ध्यान देकर व्यापारिक समुदाय को जल्दी लाभ दिया जाएगा।
केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पियूष गोयल इन दिनों इस्राइल के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने भारत और इस्राइल के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को दो चरणों में लागू करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत और इस्राइल अपने प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को दो चरणों में लागू करने पर विचार कर रहे हैं, ताकि दोनों देशों के व्यापारिक समुदाय को जल्दी लाभ मिल सके। गोयल ने कहा कि दोनों देश पहले कम कठिनाई वाले क्षेत्रों यानी जल्दी लाभ देने वाले क्षेत्रों पर ध्यान देंगे और संवेदनशील मुद्दों को चर्चा में शामिल नहीं करेंगे। उनका उद्देश्य एफटीए का पहला चरण जल्दी पूरा कर व्यापारियों को जल्दी लाभ पहुंचाना है।
इसपर इस्राइल के वित्त मंत्री ने भी द्विपक्षीय निवेश संधि के लागू होने पर संतोष व्यक्त किया। गोयल ने कहा कि यह व्यापार संबंधों के नए युग की शुरुआत है। दोनों देश मिलकर यह तय करेंगे कि एफटीए से कैसे लाभ मिलेगा और किन सुविधाओं और लाभों का आदान-प्रदान होगा।
भारत दुनिया का विश्वसनीय साझेदार- गोयल
गोयल ने कहा कि भारत आज दुनिया का विश्वसनीय साझेदार और भरोसेमंद मित्र बन रहा है। कई देशों के साथ संबंध मजबूत हो रहे हैं और कई एफटीए फाइनल होने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने युवाओं की कुशलता और योग्यताओं की भी तारीफ की और कहा कि दोनों देश फिलहाल कम मेहनत में ज्यादा लाभ वाले क्षेत्रों पर काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Labour Codes: नए श्रम कानूनों को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने बताया बेहतर, कर्मचारियों को मिलेंगे बड़े लाभ