फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: पायलट ने वॉलमार्ट स्टोर पर विमान क्रैश कराने की धमकी दी, ईंधन खत्म होने के बाद सुरक्षित लैंडिंग

Sat, 03 Sep 2022 10:30 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

बताया जा रहा है कि पायलट एक छोटा विमान उड़ा है। इसकी पहचान बीचक्राफ्ट किंग एयर 90 के रूप में हुई है। इसे टुपेलो हवाई अड्डे से लिया गया था। यह विमान नौ सीटों वाला है, जिसमें दो इंजन हैं।
विज्ञापन
US - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मिसिपीपी के टुपेलो में पायलट ने शनिवार की सुबह (स्थानीय समयानुसार) वॉलमार्ट स्टोर पर विमान क्रैश कराने की धमकी दी। पायलट ने E911 (एटीसी) के साथ संपर्क किया और जानबूझकर वेस्ट मेन पर वॉलमार्ट में प्लेन क्रैश कराने की धमकी दी। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। स्टोर को खाली करा लिया गया है। हालांकि, कुछ देर बाद विमान ईंधन खत्म होने की वजह से एक मैदान में सुरक्षित लैंड हो गया। विमान को हवाई अड्डे से चुराया गया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने ट्विटर पर बताया कि स्थिति अब काबू में है और कोई भी घायल नहीं हुआ है।

सभी नागरिकों को सतर्क किया गया था
इससे पहले टुपेलो पुलिस विभाग (टीपीडी) मामले से निपटने के लिए हरसंभव कोशिश की। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। गवर्नर टेट रीव्स ने मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना था कि सभी नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए। 
विज्ञापन


घंटों तक आसमान में मंडराता रहा विमान
अमेरिकी मीडिया के हवाले से टीपीडी को कॉल कर के इस बारे में बताया गया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि पायलट सुबह करीब पांच बजे (स्थानीय समयानुसार) शहर के ऊपर से उड़ान भर रहा था। उसने यह भी बताया कि विमान काफी देर से इलाके के ऊपर उड़ान भर रहा है। पुलिस ने बताया कि पायलट से सीधे बातचीत शुरू हो गई है। विमान तीन घंटे ज्यादा समय से यानी अब भी इलाके के ऊपर चक्कर लगा रहा है।

टुपेलो हवाई अड्डे से चुराया गया था
बताया जा रहा है कि पायलट एक छोटा विमान उड़ा है। इसकी पहचान बीचक्राफ्ट किंग एयर 90 के रूप में हुई है। इसे टुपेलो हवाई अड्डे से चुराया गया था। यह विमान नौ सीटों वाला है, जिसमें दो इंजन हैं। टुपेलो पुलिस विभाग ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि पुलिस इलाके के सभी स्टोरी खाली कर रही है। नागरिकों से उस क्षेत्र में जाने से बचने के लिए कहा जाता है, जब तक कि सबकुछ स्पष्ट न हो जाए।  

चार साल पहले सिएटल एयरपोर्ट कर्मी ने किया था विमान अपहरण
10 अगस्त 2018 को सिएटल एयरपोर्ट के बैगेज विभाग कर्मचारी रिचर्ड रसेल (29) ने अलास्का एयरलाइन के विमान का अपहरण कर लिया। वह 30 मील दूर ले गया और सुनसान टापू पर गिराकर आत्महत्या कर ली। उसे विमान चलाने का भी कोई अनुभव नहीं था। दूसरी ओर, वालमार्ट ने कहा जिस स्टोर को निशाना बनाने की धमकी दी जा रही थी, वह पहले ही खाली था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें