फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में विमान दुर्घटना के बाद समुद्र में गिरा, पायलट ने विंग पर खड़े होकर बनाया वीडियो

Sun, 25 Aug 2019 11:05 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया

सार

  • अमेरिका में हुए एक विमान हादसे की अनोखी घटना सामने आई है।
  • यहां एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया। 
  • इस विमान के पायलट ने तभी विमान की विंग पर खड़े होकर इसका वीडियो बनाया। 
  • घटना अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया की है। 
विज्ञापन
विमान दुर्घटना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में हुए एक विमान हादसे की अनोखी घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया। इस विमान के पायलट ने तभी विमान की विंग पर खड़े होकर इसका वीडियो बनाया। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये घटना अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया की है। 

विज्ञापन


यहां तटीय क्षेत्र हॉफ मून बे में एक छोटा एयरक्राफ्ट बीई-36 दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया था। विमान में पायलट डेविड लेश और उनकी एक दोस्त कायला सवार थीं। हालांकि ये दोनों हादसे में बच गए। जानकारी के मुताबिक विमान के गिरने से पहले दोनों समुद्र में कूद गए थे। इन्हें करीब 30 मिनट बाद कोस्टगार्ड के अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर की मदद से बाहर निकाला। 

जब विमान गिरा तो पायलट और उनकी दोस्त ने उसी पर खड़े होकर वीडियो बनाया। अब जान बचाने में कामियाब हुए पायलट डेविड लेश का कहना है, "हम बेहद खुशनसीब हैं कि हम दोनों बच गए, लेकिन पानी कुछ ज्यादा ही ठंडा था।"
विज्ञापन

 

 

कैसे मिली मदद?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे विमान पानी में गिर रहा है। हवा से पानी में गिरे विमान का लेश और कायला विंग पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। फिर जब वे पानी में तैर रहे थे, तभी उन तक मदद पहुंच गई।

इंजन फेल हुआ था

पायलट लेश ने बताया कि उन्होंने और उनकी दोस्त कायला ने गोल्डन गेट ब्रिज और खाड़ी के ऊपर से उड़ने की योजना बनाई थी। लेकिन इंजन फेल होने से पहले उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया था कि कोई ना कोई गड़बड़ी है। जब विमान गिरा तो दोनों को पता चल गया था कि उनके पास बचने के लिए एक या दो मिनट से अधिक समय नहीं हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें