फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Philippines: दक्षिण चीन सागर में जहाजों को रोकने पर फिलीपींस ने जताई नाराजगी, चीनी तटरक्षक बल की निंदा की

Sun, 06 Aug 2023 06:49 PM IST
देव कश्यप एएनआई, मनीला (फिलीपींस)।

सार

फिलीपींस तट रक्षक ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, पीसीजी पांच अगस्त, 2023 को फिलीपींस के सशस्त्र बलों (एएफपी) द्वारा चार्टर्ड स्वदेशी नौकाओं को ले जा रहे पीसीजी जहाजों के खिलाफ सीसीजी के खतरनाक युद्धाभ्यास और वाटर कैनन के अवैध उपयोग की कड़ी निंदा करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलीपींस ने रविवार को चीन पर दक्षिण चीन सागर में एक चार्टर्ड आपूर्ति नाव को अवरुद्ध करने और पानी की बौछार करने का आरोप लगाया। नाव नियमित सैन्य रोटेशन और पुनः आपूर्ति मिशन के लिए अयुंगिन शोल के रास्ते में थी। विदेशी मीडिया ने यह जानकारी दी है। फिलीपींस तट रक्षक (पीसीजी) ने चीनी तट रक्षक (सीसीजी) की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे हद से ज्यादा दखल और आक्रामक बताया।

विज्ञापन


फिलीपींस तट रक्षक ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, पीसीजी पांच अगस्त, 2023 को फिलीपींस के सशस्त्र बलों (एएफपी) द्वारा चार्टर्ड स्वदेशी नौकाओं को ले जा रहे पीसीजी जहाजों के खिलाफ सीसीजी के खतरनाक युद्धाभ्यास और वाटर कैनन के अवैध उपयोग की कड़ी निंदा करता है।

पीसीजी ने अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का लगाया आरोप
पश्चिम फिलीपीन सागर के लिए पीसीजी के प्रवक्ता सीजी कमोडोर जे तारिएला की पोस्ट में कहा गया है कि जिन नौकाओं को अवरुद्ध किया गया था वे अयुंगिन शोल में बीआरपी सिएरा माद्रे पर तैनात हमारे सैन्य सैनिकों को भोजन, पानी, ईंधन और अन्य आपूर्ति पहुंचा रही थीं। पीसीजी ने आगे कहा कि सीसीजी की कार्रवाई ने न केवल पीसीजी के चालक दल की सुरक्षा की अनदेखी की बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन किया।
विज्ञापन


पीसीजी ने कहा, सीसीजी की इस तरह की कार्रवाइयों ने न केवल पीसीजी चालक दल और आपूर्ति नौकाओं की सुरक्षा की अनदेखी की, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन किया। अंतरराष्ट्रीय कानून में 1982 के संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन ऑन द लॉ ऑफ सी (UNCLOS), 1972 कन्वेंशन ऑन इंटरनेशनल रेगुलेशंस फॉर प्रिवेंटिंग कोलिजन एट सी (COLREGS) और 2016 आर्बिट्रल अवॉर्ड शामिल है।

फिलीपींस ने सीसीजी से अपनी सेनाओं पर लगाम लगाने, फिलीपींस के संप्रभु अधिकारों का सम्मान करने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री दायित्वों का पालन करने का आह्वान किया। इसमें कहा गया है, हम चीन तटरक्षक बल से एक संगठन के रूप में, यूएनसीएलओएस, सीओएलआरईजी और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा के अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों के तहत देश के दायित्वों का पालन करने की जिम्मेदारी के साथ फिलीपींस के समुद्री क्षेत्रों के भीतर सभी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमेरिका ने कहा कि वह सीसीजी की खतरनाक कार्रवाइयों के बीच मनीला के साथ खड़ा है। मनीला में अमेरिकी दूतावास के माध्यम से अमेरिकी विदेश विभाग (यूएसडीएस) ने रविवार को चीन से 2016 के मध्यस्थ फैसले का पालन करने के साथ-साथ नेविगेशन की स्वतंत्रता का सम्मान करने का आह्वान किया। नेविगेशन की स्वतंत्रता एक ऐसा अधिकार है जिसके लिए सभी देश हकदार हैं।

अमेरिका ने यह भी पुष्टि की कि फिलीपींस के सार्वजनिक जहाजों, विमानों और दक्षिण चीन सागर में उसके तट रक्षक सहित सशस्त्र बलों पर एक सशस्त्र हमला 1951 के अमेरिकी-फिलीपींस पारस्परिक रक्षा संधि के अनुच्छेद-4 के तहत अमेरिकी पारस्परिक रक्षा प्रतिबद्धताओं को लागू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें