फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Philippine: मनीला में कट गई एयर ट्रैफिक कंट्रोल की बिजली, एयरपोर्ट पर रुकी उड़ानें, हजारों यात्री प्रभावित

Mon, 02 Jan 2023 09:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला

सार

फिलीपींस के परिवहन सचिव जैमी बटिस्टा ने उड़ानें प्रभावित होने के लिए यात्रियों से माफी मांगी। उन्होंने बताया, केंद्रीय हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली बिजली न आने के कारण प्रभावित हुई। 
विज्ञापन
मनीला एयरपोर्ट पर भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलीपींस में नए साल के दिन हवाई यातायात नियंत्रण(ATC) में खराबी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां राजधानी मनीला के भीतर व बाहरी उड़ानों को पूरी तरह से रोक दिया गया। इसके अलावा एयरलाइनों को अन्य गंतव्यों के लिए देश के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से भी रोका गया। 

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि मनीला के निनोय एक्विनो इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NAIA) पर कुल 282 उड़ानें प्रभावित हुईं। इन उड़ानों को या तो रद्द कर दिया गया या फिर से काफी देरी से रवाना हुईं, जिससे लगभग 56,000 यात्री प्रभावित हुए।

बिजली न आने के कारण प्रभावित हुआ एटीसी 
फिलीपींस के परिवहन सचिव जैमी बटिस्टा ने उड़ानें प्रभावित होने के लिए यात्रियों से माफी मांगी। उन्होंने बताया, केंद्रीय हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली बिजली न आने के कारण प्रभावित हुई, जिससे जिसने देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी संचालन प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि पुरानी मौजूदा व्यवस्था को तुरंत अपग्रेड किया जाना चाहिए और बैक-अप सिस्टम की आवश्यकता पर भी जोर दिया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें 
फिलीपींस में उड़ानें रद्द होने की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। इसमें हवाईअड्डे पर लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं और एयरलाइन कर्मचारी फंसे हुए यात्रियों को खाने के पैकेट और पेय वितरित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें