ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिका और इस्राइल के साथ तनाव के बीच बातचीत की इच्छा जताई है। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि ईरान दबाव और धमकियों के आगे नहीं झुकेगा। पेजेशकियन ने बातचीत के लिए कौन सी शर्तें रखीं? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि उनका देश बातचीत और समझौते के लिए तैयार है। लेकिन वह दबाव और जबरदस्ती के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी बातचीत की शर्तें न्यायपूर्ण और समान होनी चाहिए। ईरान की समाचार एजेंसी आईएसएनए ने पेजेशकियन के हवाले से यह बात कही।
विज्ञापन
आईएसएनए के अनुसार, पेजेशकियन ने रविवार को यह बयान दिया। वह ईरान दुग्ध उद्योग कंपनी (पेगाह) की स्थापना की 72वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंधन और कर्मचारी भी मौजूद थे।
अमेरिका और इस्राइल को लेकर क्या बोले ईरानी राष्ट्रपति?
ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका और इस्राइल का जिक्र किया। उन्होंने दोनों देशों को ईरान का दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि ये देश ईरान पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। पेजेशकियान ने कहा, सर्वोच्च नेता (अयातुल्ला मोजतबा हुसैनी खामेनेई) ने हमें युद्ध और शांति के बीच की स्थिति खत्म करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, हम सम्मान के साथ बातचीत कर सकते हैं और सम्मान के साथ इस मुद्दे को खत्म कर सकते हैं। हम बातचीत और समझौते में विश्वास रखने वाले लोग हैं। तर्क कहता है कि अगर हम बातचीत के जरिये अपने अधिकार हासिल कर सकते हैं, तो हमें खुद को युद्ध में नहीं झोंकना चाहिए। लेकिन हम ताकत और दबाव के आगे आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र में भी क्या यही रुख रखा था?
पेजेशकियान ने सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए अपने भाषण का भी जिक्र किया। उन्होंने दोहराया कि ईरान निष्पक्षता और आपसी सम्मान के आधार पर कूटनीतिक बातचीत के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में मैंने इस बात पर भी जोर दिया था कि हम न्याय और समानता पर आधारित बातचीत में विश्वास रखने वाले लोग हैं। बातचीत की शर्तें निष्पक्ष और समान होनी चाहिए। हम अपने अधिकार मांगते हैं, लेकिन ताकत के आगे नहीं झुकेंगे।