फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: सियासी संकट के बाद अब एक और संकट के आसार, लोगों पर फूटने वाला है महंगाई बम

Fri, 15 Apr 2022 05:15 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पड़ोसी देश में तेल व गैस की कीमतों को रेगुलेट करने वाली संस्था ओजीआरए ने शनिवार से डीजल-पेट्रोल के भाव बढ़ाने की सिफारिश की है। 
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के बाद पूरी दुनिया महंगाई की मार झेल रही है। पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो हालिया राजनीतिक संकट के बाद सत्ता में बदलाव हो जाने के बाद भी हालात बदतर बने हुए हैं। एक तरफ पाकिस्तान की आर्थिक सेहत खराब हो चुकी है तो दूसरी ओर आम लोगों पर एक और महंगाई बम फूटने के आसार हैं। अगर संबंधित प्रस्ताव पर अमल किया गया तो पाकिस्तान में एक झटके में डीजल-पेट्रोल के भाव डबल हो जाने वाले हैं।
विज्ञापन


ओजीआरए ने की दाम बढ़ाने की सिफारिश 
पड़ोसी देश में तेल व गैस की कीमतों को रेगुलेट करने वाली संस्था ओजीआरए ने शनिवार से डीजल-पेट्रोल के भाव बढ़ाने की सिफारिश की है। ओजीआरए का प्रस्ताव है कि पेट्रोल के भाव को 83.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम को प्रति लीटर 119 रुपये बढ़ाया जाना चाहिए। अभी पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 01 अप्रैल से 149.86 रुपये और डीजल की कीमत 144.15 रुपये है। अगर सिफारिश पर अमल हुआ तो पाकिस्तान  में डीजल 250 रुपये के और पेट्रोल 200 रुपये के पार निकल जाएगा। 

खबर के मुताबिक पाकिस्तान में डीजल-पेट्रोल पर जीएसटी को 70 फीसदी और लेवी 30 रुपये करने को आधार बनाकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। अभी पाकिस्तान में डीजल-पेट्रोल पर जीएसटी की दर 17 फीसदी है और लेवी 30 रुपये प्रति लीटर है। अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की बात करें तो लाइट डीजल के दाम 77.31 रुपये प्रति लीटर और केरोसिन के भाव 36.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें