फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानः मुशर्रफ को फांसी की सजा सुनाने वाले जज नहीं रहे, कोरोना से हारे जिंदगी की जंग

Fri, 13 Nov 2020 05:35 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
विज्ञापन
वकार अहमद सेठ - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान के पेशावर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वकार अहमद सेठ की कोरोनावायरस के संक्रमण से निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे। डॉन न्यूज के अनुसार जस्टिस सेठ 22 अक्तूबर को इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो गए थे। उन्हें बाद में पेशावर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें इस्लामाबाद के कुलसुम इंटरनेशनल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां गुरुवार को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी और बेटी हैं। जस्टिस सेठ जून 2018 में पेशावर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने थे। उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल मामलों की सुनवाई की थी। दिसंबर 2019 में, उन्होंने राजद्रोह के मामले में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाई थी।

पीएम इमरान ने जताया दुख
सेठ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार रात को ट्वीट किया, पेशावर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस वकार अहमद सेठ के निधन से दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। आमीन। मेरी संवेदना और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है। सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैदर ने भी कहा कि जस्टिस सेठ के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें