फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशावर: हिंदू लड़की के अपहरण के मुख्य आरोपी को हाई कोर्ट ने दी जमानत 

Sat, 15 Jan 2022 11:16 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर

सार

पेशावर के पूर्वी कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में 20 दिसंबर को एक महिला शकुंतला बीबी ने एफआईआर दर्ज करवा कर आरोपियों पर अपनी दत्तक पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान- हिंदू लड़की के अपहरण के आरोपी को जमानत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पेशावर में कुछ दिनों पूर्व एक हिंदू लड़की के अपहरण के मुख्य आरोपी को पेशावर हाई कोर्ट ने जमानत दे दी। डॉन की खबर के मुताबिक, इस मामले में मुख्य आरोपी उबईदुर रहमान की याचिका को स्वीकार करते हुए जस्टिस सैयद अतीक शाह की एक सदस्यीय पीठ ने एक-एक लाख रुपये के दो जमानत बांड पर उसे जमानत दे दी।

विज्ञापन


इससे पूर्व अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश की अदालत ने इस मामले में सात अन्य आरोपितों को जमानत दे दी थी, लेकिन मुख्य आरोपी रहमान की याचिका खारिज कर दी थी। इस आदेश के खिलाफ वह हाई कोर्ट पहुंचा था। 

इस मामले में पेशावर के पूर्वी कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में 20 दिसंबर को एक महिला शकुंतला बीबी ने एफआईआर दर्ज करवा कर आरोपियों पर अपनी दत्तक पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाया था। शादी के लिए लड़की को मजबूर करने का भी मामला दर्ज करवाया गया। मामला दर्ज करने के बाद स्थानीय पुलिस ने लड़की को रावलपिंडी से बरामद कर लिया। इस मामले के आठों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें