फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PERU: पेरू में बर्ड फ्लू से 585 समुद्री शेरों, जांच में वायरस की हुई पुष्टि

सार

प्रयोगशाला परीक्षणों ने भी मृत समुद्री शेरों में एच5एच1 की उपस्थिति की पुष्टि की। पेरू की राष्ट्रीय वन और वन्यजीव सेवा (एसईआरएफओआर) ने समुद्र तट पर समुद्री शेरों और समुद्री पक्षियों के संपर्क से बचने के लिए लोगों से अपील की है।
विज्ञापन
sea lion(file photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरू में पिछले कुछ समय में एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस के कारण 585 समुद्री शेरों और 55,000 जंगली पक्षियों की मौत हो गई। यह जानकारी फिलीपींस की मीडिया एबीएस-सीबीएन न्यूज को सर्नप प्राकृतिक क्षेत्र संरक्षण एजेंसी ने दी। 
विज्ञापन

सर्नप प्राकृतिक क्षेत्र संरक्षण एजेंसी ने कहा कि रेंजरों को आठ संरक्षित तटीय क्षेत्रों में 55 हजार पक्षी मृत पाए गए। रेंजरों की जांच में सामने आया कि इनकी मौत बर्ड फ्लू से हुई। सात संरक्षित क्षेत्रों में 585 समुद्री शेरों के करने का भी दावा किया था। सर्नप ने एक बयान में कहा कि मृत पक्षियों में पेलिकन, विभिन्न प्रकार की गल और पेंगुइन शामिल हैं।

जांच में बर्ड फ्लू से हुई मौत
प्रयोगशाला परीक्षणों ने भी मृत समुद्री शेरों में एच5एच1 की उपस्थिति की पुष्टि की। पेरू की राष्ट्रीय वन और वन्यजीव सेवा (एसईआरएफओआर) ने समुद्र तट पर समुद्री शेरों और समुद्री पक्षियों के संपर्क से बचने के लिए लोगों से अपील की है। साथ ही उनके पालतू जानवरों को भी वहां से दूर रखने का आग्रह किया गया। 2021 के अंत से यूरोप बर्ड फ़्लू के अब तक के सबसे बुरे प्रकोप की चपेट में आ गया है, जबकि उत्तर और दक्षिण अमेरिका भी गंभीर प्रकोप का सामना कर रहे हैं। नवंबर में पेलिकन में एच3एन1 वायरस के तीन मामले सामने आए। जिसके बाद देश ने 180 दिनों के स्वास्थ्य अलर्ट की घोषणा की। सेनासा कृषि स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, यह रोग उत्तरी अमेरिका से प्रवासी पक्षियों द्वारा फैलता है।
विज्ञापन


स्तनपायी प्रजातियों में 110 मामले आए सामने
मिनेसोटा विश्वविद्यालय की सीआईडीआरएपी रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका ने अब तक स्तनपायी प्रजातियों में 110 मामले बर्ड फ्लू के मामले मिले है। पक्षियों, पोल्ट्री, और स्तनधारियों की बढ़ती संख्या में घूमते हुए एच5एन1 क्लैड में एक उत्परिवर्तन होता है जो स्तनधारी वायुमार्ग कोशिकाओं द्वारा वायरस को अधिक पहचानने योग्य बनाता है। 

डब्ल्यूओएएच ने फ्लू के प्रसार को लेकर जताई थी चिंता
वर्ल्ड ओगॅनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ(डब्ल्यूओएएच) ने पिछले सप्ताह न केवल मध्य और दक्षिण अमेरिका में नए देशों में अत्यधिक रोगजनक एवियन फ्लू के प्रसार के बारे में चिंता जताई, बल्कि 4 महीने की अवधि में फैलने की गति के बारे में भी चिंता जताई। हाल ही में इक्वाडोर की एक 9 वर्षीय लड़की में भी संक्रमण मिला। नए प्रभावित देशों में बोलीविया, कोलंबिया, कोस्टा रिका, इक्वाडोर, होंडुरास, पनामा, पेरू और वेनेजुएला शामिल हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें