फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में बड़ा खुलासा: अमेरिका में मुस्लिम आबादी और मस्जिदें बढ़ीं, फिर भी 9/11 की छाया क्यों नहीं हुई खत्म?

Sun, 06 Sep 2026 07:56 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, न्यूयॉर्क

सार

अमेरिका में 9/11 हमले के 25 साल बाद भी मुस्लिम समुदाय की छवि को लेकर धारणा पूरी तरह नहीं बदली है। आबादी और मस्जिदों की संख्या बढ़ने के बावजूद 51% अमेरिकी मुस्लिमों को हिंसा से जोड़कर देखते हैं। भेदभाव और गलत छवि को लेकर मुस्लिमों की चिंता भी बनी हुई है।

विज्ञापन
9/11 के 25 साल - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका अगले हफ्ते 9/11 हमले की 25वीं बरसी मनाएगा। इस लंबी अवधि ने बहुत कुछ बदल दिया है। लेकिन आज भी अमेरिकी समाज में मुस्लिमों की छवि नहीं बदल पाई है। प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे के मुताबिक, 51% अमेरिकी अब भी मुस्लिमों को संदेह की नजर से ही देखते हैं। अमेरिका में मुस्लिम आबादी, मस्जिदों की संख्या बढ़ी है और राजनीतिक स्तर पर भी समुदाय की सक्रियता बढ़ी है। लेकिन हिंसक समुदाय होने की उसकी छवि जस की तस बनी है।

विज्ञापन


प्यू रिसर्च सेंटर अमेरिका में मुस्लिमों की स्थिति, अमेरिकियों की सोच और खुद मुस्लिमों की राय पर समय-समय पर सर्वे करता रहा है। इस साल के सर्वे में 43% अमेरिकी वयस्कों ने माना कि मुसलमान अन्य नागरिकों की तुलना में कम देशप्रेमी हैं, जबकि 42% का मानना था कि अमेरिकी मुसलमानों का देश पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसके पीछे 9/11 का खौफ साफ झलकता है। एफबीआई के मुताबिक, 2001 में मुस्लिमों के खिलाफ घृणा अपराध मामले 481 तक पहुंच गए थे, जो 2000 में मात्र 28 थे। तबसे इनमें उतार-चढ़ाव आता रहा है (2021 में 95 थे और 2016 में 307) लेकिन आंकड़ा 9/11 से पूर्व के स्तर पर नहीं लौट सका। डेमोक्रेट्स की तुलना में रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े लोग अधिकतर यह राय रखते हैं कि मुस्लिम धर्म को मानने वाले अधिक हिंसक होते हैं।

ढाई दशक में 38% से कम नहीं रही नकारात्मक प्रक्रिया

  • अल-कायदा के हमलों के महज छह महीने बाद मार्च 2002 में, 25% अमेरिकी वयस्कों का कहना था कि मुस्लिम के अन्य धर्मों के लोगों की तुलना में हिंसा को बढ़ावा मिलने की संभावना अधिक होती है।
  • इसके बाद 11 अलग-अलग सर्वे में यह आंकड़ा कभी 38% से कम नहीं हुआ। पिछले एक दशक में यह 45% से 52%  के बीच बना रहा है।
  • इस साल की शुरू में एक सर्वे में शामिल लगभग आधे (51%) अमेरिकी वयस्कों ने कहा कि मुस्लिम हिंसा को अधिक बढ़ावा देते हैं।

अमेरिका में मुस्लिम समुदाय की आबादी और मस्जिदों की संख्या पिछले वर्षों में बढ़ी है। वर्ष 2007 में अमेरिका में करीब 24 लाख मुस्लिम थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 55 लाख हो गई है। इसी तरह, वर्ष 2000 में अमेरिका में करीब 1,200 मस्जिदें थीं, जिनकी संख्या अब बढ़कर 2,800 हो गई है।

मुस्लिमों का अमेरिका पर प्रभाव

  • 42% काफी नकारात्मक
  • 17% थोड़ा नकारात्मक
  • 40% कोई प्रभाव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिमों ने कहा भेदभाव होता है

  • 2026  59%
  • 2017  48%
  • 2011  43%
  • 2007  40%

अमेरिकियों के साथ तुलना

  • 43% कम देशभक्त
  • 4% अधिक देशभक्त
  • 51% न कम न ज्यादा

टीवी-फिल्मों में गलत छवि दिखाई जा रही

  • 2026 59%
  • 2017 60%
  • 2011 55%
  • 2007 57%
  • 2026  34%
  • 2017  49%
  • 2011  37%
  • 2007  32%

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें