फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना के खिलाफ खैबर पख्तूनख्वा में लोगों ने निकाला एकता मार्च

Tue, 22 Sep 2020 06:59 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाना
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना
विज्ञापन

दक्षिणी वजीरिस्तान के वाना में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ पश्तून एकता मार्च निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। रविवार को प्रदर्शनकारियों द्वारा आतंकी समूहों के फिर से उभरने की निंदा की गई।

विज्ञापन


पश्तून मार्च, फेडरली एडमिनिस्टर्ड ट्राइबल एरिया के युवा पश्तूनों के नेतृत्व में एक विरोध आंदोलन है। ये लोग लंबे समय से सैन्य अभियानों, आंतरिक विस्थापन, जातीय रूढ़ियों और सुरक्षा बलों द्वारा अपहरण की घटनाओं का सामना कर रहे हैं। इसके विरोध में ये लोग सेना के खिलाफ प्रदर्शन करते रहते हैं। पश्तून तहफ्फुज मूवमेंट की कार्यकर्ता नरगिस अफशीन खत्तक ने कहा, वाना दक्षिण वजीरिस्तान में पीटीएम की सफलतापूर्वक मीटिंग के लिए बधाई।

इस मार्च का आयोजन पश्तून तहफ्फुज मूवमेंट द्वारा किया गया था जो एक राजनीतिक पार्टी है। यह क्षेत्र में सैन्य अपराधों को उजागर करता है और ऐसे मुद्दों को सामने लाता है, जिनमें फर्जी मुठभेड़ों समेत स्थानीय लोगों को पीड़ित करना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें