फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड: मस्जिद हमले की पहली बरसी पर लोगों को किया याद

Mon, 16 Mar 2020 06:11 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
विज्ञापन
New Zealand mosque attacks(file photo) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में एक साल पहले हुए हमले की पहली बरसी पर बड़ी संख्या में लोग अल नूर मस्जिद के बाहर जुटे और मारे गए लोगों को याद किया। कोरोना वायरस के चलते हमले की पहली बरसी पर रविवार को प्रस्तावित राष्ट्रीय स्मारक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन


कार्यक्रम रद्द होने के बावजूद लोग नूर मस्जिद के बाहर जमा हुए और मृतकों को याद किया। इस दौरान टू टंगाटा क्लब से जुड़े लोगों ने न्यूूजीलैंड का पारंपरिक हाउरो हका नृत्य प्रस्तुत किया। मस्जिद के इमाम जमाल फौदा ने टंगाटा क्लब का स्वागत किया।

लिनवुड मस्जिद पर हुए हमले में बाल बाल बचे मजहरुद्दीन सैयद अहमद ने कहा कि आमतौर पर बरसी मुस्लिम परंपरा का हिस्सा नहीं है, लेकिन हम लोग मृतकों की याद में यहां जमा हुए हैं। अहमद ने कहा कि एक साल पहले हुए हमले में हमने अपने दोस्तों, परिवार और करीबी लोगों को खोया है।
विज्ञापन

 

यह भावुक पल है: प्रधानमंत्री

इससे पहले शनिवार को न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने राष्ट्रीय स्मारक कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी दी थी। रविवार को उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह बहुत भावुक पल है। आज सुबह जब मैं उठी, तो मैं अवाक थी। मैं बता नहीं सकती कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं।’ बता दें कि एक साल पहले न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर हुए हमले में करीब 50 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें