फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: ओहायो में अश्वेत पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या, लोगों ने प्रदर्शन कर मांगा न्याय

Sat, 26 Dec 2020 02:41 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबस
विज्ञापन
अमेरिका में प्रदर्शन - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका में ओहायो राज्य की राजधानी कोलंबस में एक पुलिस अधिकारी की गोली का शिकार हुए आंद्रे हिल नाम के अश्वेत व्यक्ति के लिए न्याय की मांग को लेकर लोगों ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी हिल के घर के पास एकत्रित हुए और उन्होंने ‘यह किसकी सड़क है.. हमारी सड़क है..’ जैसे नारे लगाए।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा, आरोपी पुलिस अधिकारी को इस सप्ताह सेवा से हटा दिया जाएगा
47 वर्षीय आंद्रे हिल को इस सप्ताह मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी थी। कोलंबस के पुलिस प्रमुख थॉमस क्विनलैन ने हिल की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले आरोपी अधिकारी को इस सप्ताह सेवा से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी अधिकारी एडम कॉय के खिलाफ दो आरोपों के तहत जांच शुरू की गई है।

उसे हटाने की सिफारिश शहर के लोक सुरक्षा निदेशक को भेजी जाएगी। इस संबंध में सोमवार को फैसला आएगा। लेकिन प्रदर्शनकारी हिल के घर के पास अड़े रहे। हिल की मौत से संबंधित एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह हाथ में मोबाइल फोन लिए एक गैराज से बाहर आ रहा है और उसी दौरान पुलिस अधिकारी उसे गोली मार देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें