मामले पर जैलिस्को फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के हेड लुईस ओक्टेवियो कौटेरो ने कहा कि वह शवों को मुर्दा घर तक नहीं ले जा पाए। जिसके बाद जैलिस्को के राज्यपाल ने उन्हें लताड़ लगाई। उन्होंने उनपर लापरवाही करने का आरोप लगाया। लेकिन कौटेरो का कहना है कि मुर्दा घरों में शवों को रखने की जगह नहीं है।
बता दें बीते साल इस देश में 30 हजार लोगों की हत्याएं हुई थीं। वहीं गार्जियन की रिपोर्ट में तो यह भी कहा गया है कि केवल जुलाई 2018 के महीने में ही 2,599 लोगों की हत्याएं हुईं। यहां अधिकतर अपराध नशीली दवाएं बेचने वाले समूह के द्वारा होते हैं।
मामले पर स्टेट जनरल सेक्रेटरी रॉबर्ट लोपेज ने कहा कि उन्हें ट्रक से होने वाली परेशानी के बारे में पता चला। लोगों के शवों को इस प्रकार रखना काफी अपमानजनक है। जब तक नया मुर्दा घर नहीं बन जाता तब तक शवों को कहीं और रखा जाना चाहिए। जब मुर्दा घर बन जाएगा तो उन्हें वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।
बता दें नया मुर्दा घर बनने में तकरीबन एक महीने का वक्त लग जाएगा। तब तक ट्रक को कहीं पर भी खड़ा करना लोगों के लिए ठीक नहीं होगा। लोगों का कहना है कि वह किसी भी हालत में अपने घर के पास ट्रक खड़ा नहीं होने देंगे। लेकिन हालात ऐसे हैं हत्या जैसे अपराधों की संख्या अभी भी वहां बढ़ती ही जा रही है।