फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Covid-19: कोविड लॉकडाउन को हटाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, बढ़े मरीज

Tue, 29 Nov 2022 05:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, बीजिंग

सार


देश के सबसे बड़े शहरों में शंघाई से लेकर राजधानी बीजिंग तक लोग शिनजियांग में आग से मरने वालों का शोक मनाने के लिए एकत्र हुए। साथ ही उन्होंने शून्य कोविड के खिलाफ बोले और लगे प्रतिबंध हटाने की मांग की। शंघाई में सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कोविड-19 की रोकथाम के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए गए है। जिसके खिलाफ बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वह सख्त कोविड लॉकडाउन पॉलिसी को हटाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
चीनी मीडिया के मुताबिक, देश में युवा पीढ़ी समेत हजारों प्रदर्शनकारियों ने सरकार की बात मानने से इनकार कर दिया है और प्रमुख शहरों में सड़कों पर अपना विरोध तेज कर दिया है। चीन ने बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए जीरो कोविड नीति लागू कर रखी है। उसके बाद भी कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले  रहे है। शिनजियांग की राजधानी उरुमकी में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद से लोगों का सब्र जवाब दे गया और सड़कों पर उतर आए। 

देश के सबसे बड़े शहरों में शंघाई से लेकर राजधानी बीजिंग तक लोग शिनजियांग में आग से मरने वालों का शोक मनाने के लिए एकत्र हुए। साथ ही उन्होंने शून्य कोविड के खिलाफ प्रदर्शन कर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग की। शंघाई में सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। कोविड-19 प्रतिबंधों के खिलाफ प्रतिबंध तीसरे दिन भी जारी  रहा। रविवार को शंघाई की सड़कों पर उतरी भीड़ ने लॉकडाउन को खत्म करने मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चीनी नेता शी जिनपिंग को हटाने का भी आह्वान किया। 
विज्ञापन


बढ़ रहे कोविड के मरीज 
चीन में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को करीब 40,000 नए मामले सामने आए है। लगातार पांचवें दिन बीजिंग में कोरोना वायरस के करीब 4,000 मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि सोमवार को संक्रमण के 39,452 नए मामले आए। 

बाजार में आई गिरावट
देश के कड़े कोविड-19 प्रतिबंधों के खिलाफ चीन में व्यापक विरोध के बाद सोमवार को वैश्विक बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। चीन में बेंचमार्क शंघाई कम्पोजिट शुक्रवार के बंद की तुलना में 0.8 प्रतिशत कम होने से नुकसान में कटौती करने से पहले 2.2 प्रतिशत गिर गया। सीएनएन के अनुसार प्रौद्योगिकी के लिए भारी भारित शेन्ज़ेन घटक सूचकांक में 0.7 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें