फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दिन नौकरी पर जाकर बोर हो रहे हैं लोग, कहा- एक ही वक्त पर रोज ऑफिस, नाssह

Wed, 22 Aug 2018 11:58 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दिन एक ही समय पर ऑफिस जा जा कर सिर्फ आप ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कामकाजी लोग दुखी हो रहे हैं। उनका कहना है कि एक ही समय पर रोज रोज ऑफिस जाना एक बोरिंग काम है। और ऑफिस जाने से ज्यादा बोरिंग है 9-5 वाले टाइमिंग में जाना। इसका खुलासा हुआ है ब्रिटेन के एक सर्वेक्षण में। सर्वे से पता चला है कि लोग 9-5 वाले ऑफिस टाइमिंग से लोग बोर हो रहे हैं।

विज्ञापन


अब एक समय पर लंबे समय से नौकरी पर जा रहे लोग ऐसे काम की तलाश में हैं जिसमें वह आने-जाने का समय खुद तय कर सकें। ये सर्वे यू-जीओवी नाम की एजेंसी ने देश के 5 हजार कर्मचारियों पर किया है। सर्वे में पता चला है कि लोग 8 घंटे काम करने से तो बिल्कुल परेशान नहीं हैं। लेकिन वह रोज एक ही वक्त पर आना-जाना पसंद नहीं कर रहे। केवल 6 फीसदी लोग ही ऐसे हैं जिन्हें इस समय से कोई परेशानी नहीं है। बता दें ब्रिटेन में 9-5 वाले ऑफिस टाइमिंग को आदर्श माना जाता है।   

8-4 का ऑफिस टाइमिंग पसंद हैं लोगों को

सर्वे में ये बात भी सामने आई है कि 37 फीसदी लोगों को 8-4 बजे का ऑफिस टाइम पसंद है। रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक 21 फीसदी लोग सुबह 7- दोपहर 3 बजे का समय पसंद करते हैं। 10 फीसदी लोग ऐसे हैं जो 9-5 का टाइम पसंद करते हैं। वहीं 8 फीसदी लोग ऐसे हैं जिन्हें 9 बजे के बाद ऑफिस पहुंचने में कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन


208 साल पहले बना था 8 घंटे काम का नियम

आज से करीब 208 साल पहले ब्रिटिश मजदूर यूनियन ने काम के 8 घंटे का नियम तय किया था। इससे पहले साल 1810 तक ऐसा कोई नियम नहीं था। लेकिन साल 1810 में जब ब्रिटेन में औद्योगिक क्रांति आई तो रॉबर्ट ओएन ने काम के घंटों को सीमित करने की मांग की। तब तय हुआ कि हर कर्मचारी 10 घंटे काम करेगा लेकिन इसके बाद साल 1817 में यह समय 8 घंटे कर दिया गया। 1856 तक तो ये नियम केवल ब्रिटेन तक ही सीमित था लेकिन बाद में धीरे-धीरे पूरी दुनिया में भी लागू हो गया। वहीं अगर 9-5 के ऑफिस टाइमिंग की बात करें तो ये कॉन्सेप्ट 96 साल पहले फोर्ट कार कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने सबसे पहले लागू किया था। बाद में 5 दिन वर्किंग का नियम भी हेनरी ने ही दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें