अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का एक पैरोडी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों नेताओं के बीच हो रही बातचीत को दिखाया गया है।
पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के राजकीय अंतिम संस्कार के दोनों नेताओं के बीच हुई अनौपचारिक बातचीत को लेकर लिप रीडरों और विशेषज्ञों ने तमाम कयास लगाए हैं। कोई कह रहा है कि दोनों नेता कमला हैरिस और हिलेरी क्लिंटन पर बात कर रहे हैं तो कोई कह रहा है कि दोनों ने ईरान परमाणु समझौते और अन्य मुद्दों पर बात की।
डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर वीडियो साझा किया है। इस पैरोडी वीडियो में दोनों नेताओं के बीच की बातचीत को डब किया गया। वीडियो में संगीत के साथ ट्रंप और ओबामा की नकली आवाज भी शामिल की गई है।
पैरोडी वीडियो में दिखाई गई दोनों नेताओं की बातचीत के अंश यहां पढ़िए...।
वीडियो में ट्रंप कहते हैं कि बराक दूसरी बार आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई।
ओबामा: बधाई हो, आप कैसे हैं?
ट्रंप: अब बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं।
ओबामा: मैं शर्त के साथ कह सकता हूं कि मुझे पता था कि आप चुनाव जीतेंगे। ओबामा ने राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत पर कहा।
ट्रंप: ओह क्या में ऐसा करुंगा? ओह, उसे तो कोई भी हरा सकता है।
इसके बाद
ओबामा बोले कि मैं उतना ही हैरान था, तुमको पता है क्या हुआ है? बाइडन को लेकर उन्होंने कहा कि वह जाना नहीं चाहते थे।
ट्रंप: मुझे पता है।
ओबामा: तुम्हें पता है कि क्या हुआ था, मैंने उसकी मदद करने के लिए जो कुछ कर सकता था, किया। वह बहुत खराब था।
ट्रंप: मुझे पता है। आपको पता है मुझे क्या एहसास हुआ? हिलेरी अभी भी मुझसे बहुत नफरत करती है। मुझे पता है कि वह मुझे कभी नहीं भूलेगी। असल में, हिलेरी क्लिंटन ने 2016 में ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गईं थीं।
फिर
ट्रंप कहते हैं कि हमें इस पर चर्चा करने के लिए मिलना चाहिए।
ओबामा: मुझे भी ऐसा ही लगता है। हम कुछ तय कर सकते हैं। बताइए आपके लिए सबसे अच्छा क्या होगा?
ट्रंप: मैं कल फ्लोरिडा वापस जाने वाला था।
लिप रीडरों भी लगाए कयास
डोनाल्ड ट्रंप और बराक ओबामा की बातचीत को लेकर लिप रीडरों ने तमाम कयास लगाए। उन्होंने यह दावा किया कि दोनों के बीच ईरान परमाणु समझौते को लेकर बात हुई।
ट्रंप: मैंने इससे हाथ खींच लिया है। यह शर्तें हैं। क्या आप इसकी कल्पना कर सकते हैं?
ट्रंप: और उसके बाद, मैं ऐसा करूंगा। हां, मुझे बाद में फॉय में बुलाना।
ओबामा: क्या आप बस... यह अच्छा होना चाहिए।
ट्रंप: मैं बात नहीं कर सकता, हमें एक शांत जगह ढूंढनी होगी। यह एक महत्वपूर्ण मामला है और हमें इसे बाहर करना होगा ताकि हम इससे आज ही निपट सकें।
हमने समारोह का आनंद उठाया
इस मामले में ट्रंप ने कहा कि वे दो ऐसे लोग दिखते हैं जो एक-दूसरे को पसंद करते हैं। और हम शायद ऐसा करते भी हैं। वे एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहे और समारोह का आनंद उठाया।