फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panama: पनामा के राष्ट्रपति ने खारिज किया US का दावा, कहा- नहर पर युद्धपोतों के गुजरने पर नहीं हुआ नया समझौता

Thu, 06 Feb 2025 09:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पनामा सिटी।

सार

Panama: पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उस दावे को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि पनामा ने अमेरिकी युद्धपोतों को नहर से बिना शुल्क के गुजरने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
जोस राउस मुलिनो - फोटो : एक्स/जोस राउस मुलिनो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उस दावे को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि पनामा के साथ एक समझौता हुआ है, जिसके तहत अमेरिकी युद्धपोतों को पनामा नहर से बिना शुल्क के गुजरने की अनुमति मिल गई है।  

विज्ञापन


मुलिनो ने कहा कि उन्होंने बुधवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से कहा था कि वह न तो नहर से गुजरने के शुल्क को तय कर सकते हैं और न ही किसी को छूट दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अमेरिकी विदेश मंत्रालय के इस बयान से हैरान हैं कि ऐसा कोई समझौता हुआ है। अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुलिनो ने कहा, मैं पूरी तरह से अमेरिकी विदेश मंत्रालय के बयान की निंदा करता हूं। मुलिनो ने बताया कि उन्होंने पनामा के वॉशिंगटन में राजदूत से इस बयान का विरोध करने के लिए कहा है। 

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार की शाम एक्स पर कहा था कि अमेरिकी सरकारी जहाज अब पनामा नहर से बिना किसी शुल्क के गुजर सकते हैं, जिससे अमेरिकी सरकार सालाना लाखों डॉलर की बचत करेगी। मंत्रालय ने गुरुवार को मुलिनो के बयान पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 
विज्ञापन


पनामा के राष्ट्रपति ने अमेरिकी युद्धपोतों को नहर से बिना शुल्क गुजरने की अनुमति देने के समझौते से इनकार किया। पनामा नहर प्राधिकरण ने बुधवार रात अपना बयान जारी करते हुए कहा कि उसने किसी भी शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया है। 

मुलिनो ने कहा, यह बयान वास्तव में मुझे हैरान कर रहा है, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण बयान है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति के तहत का अमेरिका की विदेश नीति को नियंत्रित करने वाली संस्था से आ रहा है और यह बेबुनियाद और असहनीय है।

कुछ दिन पहले अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मुलिनो और नहर के प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने इस महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग का दौरा किया था। रुबियो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह संदेश लेकर आए थे कि नहर क्षेत्र में चीन का प्रभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें