फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य अमेरिकी देश पनामा की जेल में गोलीबारी, 12 कैदियों की मौत

Wed, 18 Dec 2019 08:52 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
गोलीबारी
विज्ञापन

मध्य अमेरिकी देश पनामा की एक जेल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 12 से अधिक घायल हो गए। गोलीबारी की यह घटना मंगलवार की है। पनामा प्रशासन ने बताया कि यह गोलीबारी जेल के एक ब्लॉक में हुई, जहां एक ही गिरोह के सदस्यों को रखा गया था।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि पनामा सिटी की जेल में हथियार तस्करी करके लाए गए थे। घटनास्थल से 5 पिस्तौल और तीन राइफल बरामद हुए हैं। नेशनल पुलिस के सहायक निदेशक एलेक्स मोज ने बताया कि तस्करी की यह समस्या लंबे समय से चल रही है और कई तरीके हैं, जिससे हथियार यहां तक पहुंच जाते हैं। गृह विभाग ने बताया कि इस गोलीबारी में कोई गार्ड या जेल कर्मचारी घायल नहीं हुआ है और न ही कोई जेल से फरार हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें