फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas Conflict: हमास के खिलाफ लड़ाई में फलस्तीनी 'कबीले' भी सक्रिय; पीएम नेतन्याहू ने पहली बार स्वीकारा

Fri, 06 Jun 2025 02:55 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पहली बार स्वीकार किया कि इस्राइल ने गाजा में कुछ फलस्तीनी परिवारों या गुटों को हमास के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय किया है। यह कदम सैनिकों की सुरक्षा के लिए उठाया गया। 

विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजा में चल रहे संघर्ष के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ा खुलासा किया है। गुरुवार को नेतन्याहू ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि इस्राइल ने गाजा में कुछ फलस्तीनी परिवारों या गुटों को हमास के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में नेतन्याहू ने कहा कि यह कदम सुरक्षा अधिकारियों की सलाह पर लिया गया ताकि इस्राइली सैनिकों की जान बचाई जा सके। बता दें कि यह बयान ऐसे समय आया है जब नेतन्याहू के एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी ने गाजा में अनौपचारिक फलस्तीनी गुटों को हथियार देने को लेकर उनकी आलोचना की थी।

सूत्रों के मुताबिक फलस्तीन में सक्रिय इस्राइली गुट में एक गुट पॉपुलर फोर्सेस है, जिसका नेतृत्व रफा क्षेत्र के यासिर अबू शबाब नामक स्थानीय कबीलाई नेता कर रहे हैं। यह गुट इस्राइल समर्थित गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन के वितरण केंद्रों की सुरक्षा में मदद कर रहा है। हालांकि अबू शबाब के परिवार ने हाल ही में एक बयान जारी कर यासिर से दूरी बना ली और कहा कि वह और उनके गुट के सदस्य अब परिवार का हिस्सा नहीं माने जाएंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gaza: इस्राइल ने गाजा से दो बंधकों के शव बरामद किए, PM नेतन्याहू ने पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

इस्राइल ने दो बंधकों के शव बरामद किए 
इससे पहले इस्राइल ने गाजा पट्टी से दो बंधकों के शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये दोनों लोग 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के दौरान पकड़े गए थे। बंधकों को शव बरामद होने पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। पीएम नेतन्याहू ने बताया कि दोनों शव इस्राइली सेना और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने मिलकर बरामद किए हैं।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान जुडीथ वेनस्टीन (70) और गाद हाग्गई (72) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के शवों को इस्राइल वापस लाया गया है। हालांकि हमास अब भी 56 बंधकों को पकड़े हुए है, जिनमें से करीब एक-तिहाई के जीवित होने की उम्मीद है, लेकिन उनकी हालत को लेकर गहरी चिंता बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- Simla Agreement: भारत के साथ 1972 में हुए शिमला समझौते पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय बोला- अभी तक रद्द नहीं...

युद्ध की शुरुआत और अब तक का नुकसान

विज्ञापन

गौरतलब है कि सात अक्तूबर 2023 के हमास ने दक्षिणी इस्राइल पर हमला कर 1,200 लोगों को मार डाला। इसके जवाब में इस्राइल ने गाजा में बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो इस्राइल के हमले में अब तक लगभग 54,000 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। वहीं लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें